1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लगातार दूसरी बार IPL में इतिहास रचने के मुहाने पर गुजरात टाइटंस, हार्दिक की कप्तानी में होगा कमाल

लगातार दूसरी बार IPL में इतिहास रचने के मुहाने पर गुजरात टाइटंस, हार्दिक की कप्तानी में होगा कमाल

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 28, 2023 05:48 pm IST,  Updated : Apr 28, 2023 05:48 pm IST

आईपीएल 2023 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने 7 में से अपने 5 मुकाबले जीते हैं।

Gujarat Titans - India TV Hindi
Gujarat Titans Image Source : PTI

IPL 2023 का आधा सफर पूरा हो चुका है। दर्शकों को रोज ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल 2023 के ज्यादातर मुकाबले आखिरी ओवर तक जा रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम लगातार दूसरी बार इतिहास दोहराने के मुहाने पर खड़ी हुई है। गुजरात के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है। इन खिलाड़ियों के दम ही टीम आईपीएल में एक बड़ा कारनामा दोहरा सकती है। 

गुजरात टाइटंस कर सकती है कमाल 

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस ने अभी तक 7 मैच खेले हैं और उनसे 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है और उसका स्ट्राइक रेट +0.580 है। गुजरात की टीम के 7 मैच अभी बचे हुए हैं और उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ 3 मैच और जीतने होंगे। अगर हार्दिक पांड्या की कमान में गुजरात की टीम ऐसा करने में कामयाब हो जाती है, तो वह पिछले सीजन खिताब जीतने और अगले ही साल प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पांचवीं टीम बन जाएगी। 

ये टीमें कर चुकी हैं ऐसा करिश्मा 

गुजरात टाइटंस ने साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था। वहीं, इस सीजन टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दहलीज पर खड़ी है। इस तरह से वह पिछले सीजन खिताब जीतने और अगले ही साल प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पांचवीं टीम बन जाएगी। गुजरात से पहले डेक्कन चार्जस, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें ऐसा कर चुकी हैं। 

1. डेक्कन चार्जस ने आईपीएल 2009 का खिताब आरसीबी को हराकर जीता था। इसके बाद टीम ने आईपीएल 2010 के प्लेऑफ में भी जगह बनाई थी। 

2. सीएसके ने साल आईपीएल 2010 का खिताब मुंबई इंडियंस को हराकर जीता था। फिर आईपीएल 2011 के प्लेऑफ में भी जगह बनाई थी। आईपीएल 2011 का खिताब सीएसके ने ही जीता था। फिर आईपीएल 2012 में भी टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। 

3. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2013 का खिताब सीएसके को हराकर जीता था। फिर आईपीएल 2014 के प्लेऑफ में टीम ने जगह बनाई थी। 

4. सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2016 का खिताब जीता था। फिर आईपीएल 2017 के प्लेऑफ में भी जगह बनाई थी। 

5. सीएसके की टीम ने आईपीएल 2018 का खिताब सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीता था। फिर सीएसके ने आईपीएल 2019 के प्लेऑफ में भी जगह बनाई थी। 

6. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 का खिताब जीता था। फिर आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में भी जगह बनाई थी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल