1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज से पहले बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर हुआ ये खिलाड़ी

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज से पहले बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर हुआ ये खिलाड़ी

 Published : Jun 03, 2025 09:27 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 09:27 pm IST

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से शुरू होगा, इससे पहले खबर आई है कि इंग्लैंड के घातक तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

england cricket team- India TV Hindi
इंग्लैंड क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

India vs England Test Series: इसी महीने भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होनी है। इस​के लिए भारतीय के खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंचना शुरू हो गए हैं। पहला टेस्ट मुकाबला 20 जून से खेला जाएगा। अभी मुकाबले में वक्त है, लेकिन इस बीच एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। पता चला है कि एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है और पहले मुकाबले से बाहर हो गया है। हालांकि ये भारत के लिए अच्छी खबर है, वहीं इंग्लैंड टीम के लिए करारा झटका है। 

गस एटकिंसन पहले टेस्ट मुकाबले से हुए बाहर

बीसीसीआई ने सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। कुछ भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड की सरजमीं पर पहुंच गए हैं। बाकी जल्द ही जाने वाले हैं। इस बीच टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में पता चला है कि इंग्लैंड के घातक तेज गेंदबाज गस ए​टकिंसन पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। पता चला है कि उनकी दाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। हालांकि अभी तक इंग्लैंड की ओर से सीरीज के लिए टीम का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन अगर गस ए​टकिंसन फिट होते तो उनका खेलना करीब करीब तय था। माना जा रहा है कि एक दो दिन के भीतर ही टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। 

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दौरान ही बाहर हो गए थे एटकिंसन

पता चला है कि अब पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोश टंग संभालते हुए नजर आएंगे। गस एटकिंसन जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला गया एक टेस्ट भी पूरा नहीं खेल पाए थे। बीच में ही उन्हें बाहर होना पड़ा था। उस वक्त उम्मीद जताई जा रही थी कि वे भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे, लेकिन अब कम से कम पहले टेस्ट तो वे मिस करते हुए नजर आ ही रहे हैं। गस एटकिंसन का बाहर होना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वे पिछले कुछ वक्त से शानदार गेंदबाजी करते आ रहे हैं। 

सीरीज के दौरान खेले जाएंगे पांच टेस्ट मुकाबले

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की लंबी सीरीज है, उम्मीद की जा रही है कि वे दूसरे टेस्ट में वापसी कर जाएंगे। दूसरा टेस्ट मुकाबला दो जुलाई से होगा, तब तक उनके ठीक होने की उम्मीद है। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी, इसलिए ये दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाली है। देखना होगा कि दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन इस सीरीज के दौरान करती हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल