1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 शुरू होते ही खड़ा हुआ नया बखेड़ा, मचा घमासान; पूर्व खिलाड़ी ने ऐसा क्या कह दिया?

IPL 2025 शुरू होते ही खड़ा हुआ नया बखेड़ा, मचा घमासान; पूर्व खिलाड़ी ने ऐसा क्या कह दिया?

 Published : Mar 24, 2025 12:32 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 01:20 pm IST

SRH vs RR मैच में भारत के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने कॉमेंट्री करते हुए जोफ्रा ऑर्चर पर टिप्पणी कर दी, जिससे उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

हरभजन सिंह और जोफ्रा ऑर्चर- India TV Hindi
हरभजन सिंह और जोफ्रा ऑर्चर Image Source : GETTY/AP

IPL 2025 के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हरा दिया। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 286 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 242 रन ही बना पाई। मैच में राजस्थान के गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। मैच में कॉमेंट्री करते हुए हरभजन सिंह ने ऑर्चर पर एक ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस गुस्सा हो गए हैं।  

जोफ्रा ऑर्चर के लिए दिया ऐसा बयान

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में 18वें ओवर में जब ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे और जोफ्रा ऑर्चर गेंदबाजी कर रहे थे। तब हरभजन सिंह ने कॉमेंट्री करते हुए कहा कि लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है और यहां पर आर्चर साहब का मीटर भी तेज भागा है। बस उनका इतना कहना था और इसके बाद तो जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी टिप्पणी के वीडियो वायरल होने लगे। जोफ्रा ऑर्चर का जन्म बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन में हुआ था। वह इंग्लैंड की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मचा घमासान

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है कि हरभजन सिंह ने जोफ्रा ऑर्चर को गलत कहा है। यह घृणित करने वाली टिप्पणी है। कृपया उन पर बैन लगाएं। रिंकू नाम के एक यूजर ने लिखा है कि लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है और यहां पर आर्चर साहब का मीटर भी तेज भागा है। ऐसा हरभजन ने ऑन एयर कहा है। 

इरिका मॉरिस नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि अब समय आ गया है कि आईपीएल और स्टार स्पोर्ट्स एक रुख अपनाएं और हरभजन सिंह को ऑफ एयर कर दें।

जोफ्रा ऑर्चर ने लुटाए खूब रन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जोफ्रा ऑर्चर ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया। उनके खिलाफ हैदराबाद के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए। ऑर्चर ने अपने चार ओवर में 76 रन लुटाए। इसी के साथ वह आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए। वह मैच में एक भी विकेट नहीं सके। ये ऑर्चर के टी20 करियर का भी सबसे खराब स्पैल था। 

ऐसा रहा है मैच का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैच में ईशान किशन ने शानदार शतक लगाया और उन्होंने 106 रनों की पारी खेली। उनके अलावा नीतिश रेड्डी ने 30 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 67 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से ही हैदराबाद की टीम 286 रनों का स्कोर बना पाई। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक लगाए, लेकिन ये प्लेयर्स टीम को जीत नहीं दिला पाए। 

यह भी पढ़ें: 

सनराइजर्स हैदराबाद ने तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट की दुनिया में कोई टीम नहीं कर पाई ऐसा

MS Dhoni ने मैच के बाद दीपक चाहर को मारा बल्ला, हंसकर किया ऐसा मजाक; देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल