Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पांड्या को मिला खास मेडल, पहनाने वाले को ही लौटाया वापस

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पांड्या को मिला खास मेडल, पहनाने वाले को ही लौटाया वापस

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Sep 20, 2025 05:33 pm IST, Updated : Sep 20, 2025 05:33 pm IST

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने ओमान के खिलाफ मैच में अच्छी फील्डिंग की थी और उन्होंने आमिर कलीम का शानदार कैच पकड़ा था। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने एक विकेट भी चटकाया था।

hardik pandya- India TV Hindi
Image Source : BCCI VIDEO SCREEN GRAB हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेट टीम ने ओमान के खिलाफ 21 रनों से मैच जीता और शानदार तरीके से सुपर-4 में जगह बनाई है। ओमान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 188 रन बनाए। इसके बाद ओमान की टीम सिर्फ 167 रनों पर सिमट गई। अब भारतीय टीम का सुपर-4 में पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को होगा। लेकिन इससे पहले ही हार्दिक पांड्या को ओमान के खिलाफ हुए मैच के लिए इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है।

असिस्टेंट दयानंद गरानी ने हार्दिक पांड्या को पहनाया मेडल

ओमान के खिलाफ मैच के बाद हार्दिक पांड्या को भारतीय ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है। उन्हें खास मेडल ट्रेनिंग असिस्टेंट दयानंद गरानी ने दिया और कहा कि सबकी शान और सबका मान हार्दिक को यह मेडल जाता है। हार्दिक ने कहा कि हमारी टीम अच्छी है। सभी साथ आए और अपना रोल निभाया। इसके बाद हार्दिक ने दयानंद को मेडल वापस दिया और कहा कि मेरी तरफ से मेडल तुम ही रखोगे। तुम लोग फील्डिंग में जो मेहनत करवाते हो। यह उसके लिए है।

ओमान के खिलाफ मैच में हासिल किया एक विकेट

हार्दिक पांड्या ओमान के खिलाफ मैच में नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े थे। तब संजू सैमसन ने स्ट्रोक मारा। तभी हार्दिक रन लेने के लिए आगे निकले गए और गेंद ओमान के गेंदबाज के हाथ से लगकर स्टंप से लग गई। इस तरह से वह मैच में अनोखे तरीके से रन आउट हो गए। वह मैच में एक गेंद में सिर्फ एक रन बना सके। वहीं इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने पूरे चार ओवर किए और 26 रन देकर एक विकेट चटकाया।

हार्दिक ने फील्डिंग में किया था कमाल

भारत के खिलाफ एक समय ओमान की टीम अच्छी स्थिति में लग रही थी। जब आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा अच्छी बैटिंग कर रहे थे। फिर हर्षित राणा की गेंद पर हार्दिक ने आमिर का बेहतरीन कैच पकड़ा, जो मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। आमिर उस समय 64 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद ओमान की बल्लेबाजी बिखर गई और टीम 167 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK मैच में कौन होगा मैच रेफरी? मैच ऑफिशियल्स को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, कप्तान सूर्या देंगे इन प्लेयर्स को जगह?

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement