1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद अब IPL की तैयारी में जुटे हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े; देखें VIDEO

चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद अब IPL की तैयारी में जुटे हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस टीम से जुड़े; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 12, 2025 12:59 pm IST,  Updated : Mar 12, 2025 01:07 pm IST

IPL 2025: भारतीय टीम के खिलाड़ी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद अब देश वापस लौट आए हैं, जिसमें अब सभी प्लेयर्स 22 मार्च से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे। इसी बीच मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी टीम के कैंप के साथ जुड़ गए हैं।

Hardik Pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : PTI

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के साथ पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए ट्रॉफी को भी अपने नाम किया। अब टीम इंडिया को अपनी अगली इंटरनेशनल सीरीज जून महीने में शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे पर खेलने है, जो 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इससे पहले सभी खिलाड़ी आईपीएल 2025 में अलग - अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे जिसकी शुरुआत 22 मार्च से हो रही है तो वहीं फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या आईपीएल के इस सीजन भी मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं, जिसमें वह 11 मार्च को टीम के कैंप के साथ जुड़ गए।

हार्दिक के टीम से जुड़ने पर मुंबई इंडियंस ने पोस्ट किया वीडियो

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या का गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने एक मैच विनर खिलाड़ी की भूमिका को पूरी तरह से अदा किया। हार्दिक ने बल्ले से जहां छोटी लेकिन अहम पारियां खेली तो वहीं गेंदबाजी में उन्होंने दूसरे तेज गेंदबाज की जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया। हार्दिक अब आईपीएल में एकबार फिर से कप्तान की भूमिका को निभाते हुए नजर आने वाले हैं, जिसमें वह 10 मार्च को जहां दुबई से ट्रॉफी जीतने के बाद देश वापस लौट आए तो वहीं 11 मार्च को हार्दिक मुंबई इंडियंस टीम के कैंप के साथ भी जुड़ गए।

मुंबई इंडियंस 23 मार्च को खेलेगी पहला मैच, हार्दिक रहेंगे बाहर

आईपीएल 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ उनके होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम कप्तान हार्दिक पांड्या के बगैर मैदान पर खेलने उतरेगी क्योंकि हार्दिक पर पिछले सीजन एक मैच का बैन लगा था जो अब इस मैच में लागू होगा। ऐसे में इस मुकाबले में टीम की कप्तानी कौन सा खिलाड़ी संभालेगा इसको लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। हार्दिक की कप्तानी में जब पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने खेला था तो वह प्लेऑफ तक के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

ये भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज का बड़ा दावा, कहा - यहां फिर से चोट लगने पर करियर हो सकता खत्म

IML 2025: सेमीफाइनल की चारों टीमें हो गईं तय, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका का सपना टूटा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल