1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने पूरा किया खास 'तिहरा शतक', T20 क्रिकेट में ही कर डाला ऐसा

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने पूरा किया खास 'तिहरा शतक', T20 क्रिकेट में ही कर डाला ऐसा

 Published : May 26, 2025 09:36 pm IST,  Updated : May 26, 2025 09:36 pm IST

हार्दिक पांड्या की गिनती दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है और उन्होंने अपने दम पर मुंबई इंडियंस की टीम को कई मैच जिताए हैं।

हार्दिक पांड्या- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : AP

आईपीएल 2025 में इस समय मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की बदौलत मुंबई ने 184 रन बनाए। सूर्या के अलावा हार्दिक पांड्या, रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने भी छोटी, लेकिन अहम पारियां खेली।

हार्दिक ने टी20 क्रिकेट में खेला 300वां मैच

मैच में उतरते ही मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने खास तिहरा शतक पूरा कर लिया है। उनका टी20 क्रिकेट में ये 300वां मुकाबला है। हार्दिक अपनी बेहतरीन गेंदबाजी और धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। टी20 क्रिकेट के अपने 300वें मैच में उन्होंने 15 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे हैं।

टी20 क्रिकेट में बना चुके 5000 से ज्यादा रन

हार्दिक पांड्या ने अभी तक टी20 क्रिकेट के 300 मैचों में 5538 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 21 अर्धशतक निकले हैं। वहीं 10 बार वह जीरो पर भी आउट हुए हैं। अगर वह अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

गुजरात टाइटंस को बना चुके आईपीएल चैंपियन

इसके अलावा आईपीएल में भी ये उनका 150वां मुकाबला है। उन्होंने आईपीएल के 150 मैचों में कुल 2712 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा वह बेहतरीन गेंदबाजी से 77 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल चुके हैं। उन्होंने अपने दम पर गुजरात को आईपीएल 2022 का खिताब दिलाया था।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने 45 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। रिकेल्टन ने 27 रन, हार्दिक पांड्या ने 26 रन और रोहित शर्मा ने 24 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 57 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई की टीम 184 रन बना पाई। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, मार्को जेसन और विजय कुमार वैशक ने दो-दो विकेट हासिल किए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल