Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा को लेकर हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान, बोले- उनका हाथ....

रोहित शर्मा को लेकर हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान, बोले- उनका हाथ....

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 18, 2024 02:58 pm IST, Updated : Mar 18, 2024 05:28 pm IST

हार्दिक पांड्या इस बार के आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने 5 बार एमआई को आईपीएल का खिताब अपनी कप्तानी में दिलाया है।

rohit sharma hardik pandya- India TV Hindi
Image Source : IPL रोहित शर्मा को लेकर हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान

Hardik pandya on Rohit Sharma IPL 2024 : आईपीएल का आगाज होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। शुक्रवार यानी 22 मार्च को पहला मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई में पहले दिन आरसीबी और सीएसके की टीमें आमने सामने होंगी। इस बीच 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की भी तैयारी जारी है। सभी खिलाड़ी अपनी अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बार टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में रहने वाली है। अब इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से महज 4 दिन पहले हार्दिक पांड्या ने एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में एमआई को दिला चुके हैं 5 आईपीएल खिताब 

साल 2013 में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे। इस सीजन आधे मैच होने के बाद मुंबई इंडियंस की कमान रोहित को सौंपी गई थी। ये पहला साल था, जब एमआई ने पहला आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से लेकर साल 2023 तक टीम ने 5 बार ट्रॉफी जीती। हर बार कप्तान रोहित शर्मा ही थे। आईपीएल में केवल दो ही कप्तान 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कायमाब रहे हैं, उसमें रोहित और एमएस धोनी का नाम है। लेकिन इस बार आश्चर्यजनक रूप से रोहित शर्मा को हटाकर उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया गया है। 

रोहित पर क्या बोले हार्दिक पांड्या 

हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को लेकर कहा है कि वह मेरी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। हार्दिक ने कहा कि इस टीम ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह रोहित के ही नेतृत्व में किया है। अब मुझे बस इसे आगे लेकर जाना है। हार्दिक ने उम्मीद जताई कि रोहित अपना हाथ मेरे कंधों पर रखेंगे। इतना ही नहीं, हार्दिक पंड्या ने आगे कहा कि रोहित शर्मा भारतीय टीम के कप्तान हैं, इससे मुझे मदद मिलती है। हार्दिक बोले कि पूरा करियर रोहित के नेतृत्व में खेला है और मुझे पता है, उनका हाथ हमेशा रहेगा।

इस बार मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे हार्दिक 

हार्दिक पांड्या का आईपीएल डेब्यू मुंबई इंडियंस से ही हुआ था। वहां अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वे टीम इंडिया में भी शामिल किए गए और अच्छा प्रदर्शन भी किया। रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में हार्दिक ने भारतीय टीम की कमान भी संभाली। आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रिलीज कर दिया था। इसके बाद वे गुजरात टाइटंस में शामिल हो गए। लक कहें या फिर टीम का ​बेहतरीन प्रदर्शन, पहली ही बार वे अपनी कप्तानी में हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को खिताब भी जिता दिया। साल 2022 का खिताब जीतने के बाद अगले साल यानी 2023 में टीम फिर से फाइनल तक पहुंची, हालांकि वहां एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने उन्हें हरा दिया। इस तरह से टीम दो बार लगातार ट्रॉफी नहीं जीत पाई। वहीं मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले कुछ साल में नीचे गया है। शायद यही सोचते हुए मुंबई ने अपने कप्तान में बदलाव किया है। देखना होगा कि इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

IPL 2024 से पहले आया रिंकू सिंह का तूफान, फिल साल्ट ने खेली धाकड़ पारी

IPL 2024 CSK Playing 11 : एमएस धोनी के सामने RCB की चुनौती, कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन!

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement