1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत कौर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे

हरमनप्रीत कौर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Feb 20, 2023 08:24 pm IST,  Updated : Feb 20, 2023 08:24 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया जो आज तक किसी भी पुरुष खिलाड़ी ने भी नहीं बनाया है।

Virat Kohli, Rohit Sharma, Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
रोहित शर्मा, विराट कोहली और हरमनप्रीत कौर Image Source : GETTY

भारत और आयरलैंड के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो आज तक किसी भी महिला खिलाड़ी तो दूर किसी पुरुष खिलाड़ी तक ने नहीं हासिल किया है। हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए साल 2009 में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए कई अहम मौको पर शानदार प्रदर्शन किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हरमनप्रीत कौर ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है।

क्या है वो रिकॉर्ड

महिला टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ मैच में हरमनप्रीत कौर ने अपना 150वां टी20 मैच खेला। इसके साथ ही वह भारत के लिए 150 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। भारत के लिए आज तक कोई भी खिलाड़ी यह मुकाम हासिल नहीं कर सका है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए यह बेहद खास पल रहा। पुरुष खिलाड़ियों में भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 148 टी20 इंटरनेशनल मैच खेला हैं। वह हरमनप्रीत कौर से अभी 2 मैच पीछे हैं। यह दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के कप्तान हैं। भारत तो दूर दुनिया में आज तक किसी भी खिलाड़ी ने 150 मैच नहीं खेला है।

हरमनप्रीत के 3000 रन पूरे

हरमनप्रीत कौर ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में एक और शानदार रिकॉर्ड बना लिया। हरमनप्रीत कौर ने इस मैच में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 3000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं। वहीं दुनिया में वह ऐसा करने वाली चौथी खिलाड़ी हैं। पुरुष टीम में सिर्फ दो खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन के आंकड़े को पार किया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका है। 

यह भी पढ़े

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल