IND W vs IRE W Highlights: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने आयरलैंड को DLS के नियमों के अनुसार 5 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 87 रनों की पारी खेली थी।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND W vs IRE W Highlights: भारत को मिला सेमीफाइनल का टिकट, आयलैंड को 5 रन से हराया
IND W vs IRE W Highlights: भारत को मिला सेमीफाइनल का टिकट, आयलैंड को 5 रन से हराया
IND W vs IRE W Highlights: भारत की महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
India Women vs Ireland Women Live Updates
-
9:56 PM (IST) Feb 20, 2023
भारत ने जीता मैच
बारिश की वजह से मैच में खलल के बाद टीम इंडिया मैच में 5 रनों से आगे चल रही थी। बारिश न रुकने के कारण टीम इंडिया ने यह मैच DLS के नियमों के अनुसार अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
-
8:43 PM (IST) Feb 20, 2023
पावरप्ले के 6 ओवर खत्म
पावरप्ले के 6 ओवर खत्म हो चुके हैं। भारत ने पावरप्ले में दो विकेट लिए जबकि आयरलैंड ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा देने के बाद शानदार वापसी करते हुए पावरप्ले में 44 रन बना लिए हैं।
-
8:29 PM (IST) Feb 20, 2023
भारत की शानदार शुरुआत
टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में आयरलैंड को दो झटके दे दिए हैं। आयरलैंड की टीम 156 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। एक ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 5/2
-
7:59 PM (IST) Feb 20, 2023
लगातार दो गेंदों पर दो विकेट
टीम इंडिया ने 19वें ओवर में लगातार दो गेंद पर अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। शानदार फॉर्म में नजर आ रही स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के विकेट के साथ टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्मृति मंधाना ने 87 रनों की पारी खेली।
-
7:48 PM (IST) Feb 20, 2023
एक ही ओवर में भारत को दो झटके
टीम इंडिया ने एक ही ओवर में अपने दो शानदार बल्लेबाजों को के विकेट गंवा दिया है। हरमनप्रीत कौर और ऋचा धोष के विकेट के बाद भारत को बड़ा झटका लगा है। ऋचा धोष ने इस वर्ल्ड कप में पहली बार अपना विकेट गंवाया है। भारत का स्कोर 115/3
-
7:27 PM (IST) Feb 20, 2023
हरमनप्रीत के 3000 रन पूरे
टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर नें 3000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाली पहली महिला भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं दुनिया में वह चौथी ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिसने यह कारनामा किया है।
-
7:25 PM (IST) Feb 20, 2023
10 ओवर हुए पूरे
इस मैच के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम इंडिया ने 10 ओवर तक एक विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। इस मैच में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। टीम की ओर से स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर क्रीज पर मौजूद हैं।
-
7:19 PM (IST) Feb 20, 2023
भारत का पहला विकेट गिरा
टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के विकेट के साथ टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। शेफाली ने इस मैच में 24 रनों की पारी खेली।
-
6:52 PM (IST) Feb 20, 2023
टीम इंडिया की तेज शुरुआत
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने इस मैच में तेज शुरुआत की है। स्मृति मंधाना इस मैच में अच्छी लय में नजर आ रही हैं। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30/0
-
6:08 PM (IST) Feb 20, 2023
भारत ने जीता टॉस
टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीत लिया है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
-
5:36 PM (IST) Feb 20, 2023
आयरलैंड का स्क्वॉड
लौरा डेलानी (कप्तान), राहेल डेलाने, गेबी लुईस, जॉर्जिना डेम्पसे, एमी हंटर, लुईस लिटिल, सोफी मैकमोहन, शौना कवनघ, जेन मैगुइरे, कारा मरे, लिआह पॉल, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, आइमर रिचर्डसन, अर्लीन केली और मैरी वाल्ड्रॉन
-
5:35 PM (IST) Feb 20, 2023
टीम इंडिया का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर।