Harry Brook Century: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीतने के लिए पांचवें टेस्ट मैच में 374 रनों का टारगेट दिया है। इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर अभी तक 287 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रूक ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है और भारतीय बॉलर्स को पस्त कर दिया है। उनकी पारी की वजह से ही इंग्लैंड की टीम ड्राइविंग सीट पर पहुंच गई है।
ब्रूक ने 91 गेंदों में ही जड़ दिया शतक
हैरी ब्रूक ने तेजी के साथ रन बनाते हुए भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में 91 गेंदों में ही शतक जड़ दिया है। इसी के साथ वह इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ तीसरा सबसे तेज टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने हैं। उनसे आगे जेमी स्मिथ (80 गेंद) और बेन डकेट (88 गेंद) हैं।
रोहित और गिल की कर ली बराबरी
हैरी ब्रूक ने पांचवें टेस्ट मैच में 98 गेंदों में 111 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 14 चौके और दो छक्के निकले हैं। उनका विकेट आकाश दीप ने लिया है। ब्रूक का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ये 9वां शतक है। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और शुभमन गिल की बराबरी कर ली है। इन दोनों प्लेयर्स ने भी WTC में 9-9 शतक लगाए थे।
टेस्ट क्रिकेट में जड़ चुके हैं तिहरा शतक
हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की टीम के लिए साल 2022 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 30 टेस्ट मैचों में कुल 2820 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 10 शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं। वह टेस्ट में एक तिहरा शतक भी जड़ चुके हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 317 रन रहा है।
हैरी ब्रूक के अलावा मैच में बेन डकेट ने मैच में 54 रन और जो रूट 98 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की टीम ने अभी तक चार विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रूट और जैकब बेथेल मौजूद हैं। इंग्लैंड को यहां से जीतने के लिए 57 रनों की आवश्यकता है और उसके 5 विकेट शेष हैं।
यह भी पढ़ें:
हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ इतनी गेंदों में ही जड़ा शतक, रोहित और गिल के बराबर पहुंचे
IND vs ENG टेस्ट सीरीज में ध्वस्त हुआ 49 साल पुराना रिकॉर्ड, पहली बार 9 बल्लेबाजों किया ये कमाल