1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुख्य कोच सकलेन मुश्ताक ने पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का जताया आभार

मुख्य कोच सकलेन मुश्ताक ने पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का जताया आभार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 18, 2022 09:58 am IST,  Updated : Feb 18, 2022 09:59 am IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर 27 फरवरी को पहुंचेगी और यहां उसे तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच खेलना है।

Australia tour of Pakistan, Saqlain Mushtaq, Pakistan head coach Saqlain Mushtaq, Pakistan head coac- India TV Hindi
Saqlain Mushtaq Image Source : TWITTER/ @IAHMADHASEEB

Highlights

  • ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर 27 फरवरी को पहुंचेगी
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम इस दौरे पर सबसे पहले टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी

पाकिस्तान के मुख्य कोच सकलेन मुश्ताक ने ऐतिहासिक सीरीज के लिये पाकिस्तान का दौरा करने पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को धन्यवाद दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर 27 फरवरी को पहुंचेगी और यहां उसे तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी20 मैच खेलना है। 

मुश्ताक ने कहा ,‘‘ मैं 24 साल बाद पाकिस्तान आने के लिये ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद देता हूं। मुझे यकीन है कि यह रोचक सीरीज होगी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ पाकिस्तान में सभी चाहते हैं कि क्रिकेट टीमें यहां आकर खेलें ।हम खुल दिल से पूरी दुनिया का इस्तकबाल करते हैं ।’’ 

यह भी पढ़ें- IND v WI: दूसरे T20I में रोहित और कोहली के पास नंबर-1 बनने का मौका, चहल के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस दौरे पर सबसे पहले टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच मैच 5 मार्च से रावलपिंडी में खेला जाएगा। वहीं दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला कराची में 12 मार्च से खेला जाएगा जबकि तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 21 मार्च से खेला जाना है। 

यह भी पढ़ें- IND v WI: कप्तान रोहित ने बताई पहले T20I में श्रेयस अय्यर के बाहर बैठने के पीछे की वजह

टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। दोनों टीमें पहले वनडे मैच के लिए 29 मार्च को रावलपिंडी स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ेगी। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला 31 मार्च को रावलपिंडी में ही खेला जाएगा। तीसरा वनडे मैच भी रावलपिंडी में 2 अप्रैल को खेला जाएगा।

वहीं दोनों टीमों के बीच सिर्फ एकमात्र टी20 मैच खेला जाएगा। टी20 मुकाबला 5 अप्रैल को रावलपिंडी में खेला जाएग।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल