1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग रह गए पीछे

यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग रह गए पीछे

 Published : Jan 25, 2024 06:43 pm IST,  Updated : Jan 25, 2024 06:43 pm IST

यशस्वी जायसवाल ने आज इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हैदराबाद में शानदार पारी खेली। वे अभी भी नाबाद हैं और उन्होंने कई नए कीर्तिमान भी बना दिए हैं।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल का नया रिकॉर्ड Image Source : GETTY

Yashasvi Jaiswal India vs England Test : यशस्वी जायसवाल। ये हैं तो नए खिलाड़ी, लेकिन कारनामे इनके बड़े बड़े हैं। इंटरनेशनल करियर में हाल ही में डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने अभी से कीर्तिमान बनाने शुरू कर दिए हैं। इस वक्त वे टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं। यानी टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में वे गजब की बल्लेबाजी कर रहे हैं। जायसवाल ने आज इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में भी नया कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने अपने कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे कर दिया है। 

रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ने किया पारी का आगाज 

आज जब इंग्लैंड की पारी समाप्त हो गई तो कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने के लिए आए। रोहित शर्मा ने पारी की पहली बॉल खेलने की जिम्मेदारी भी जायसवाल को ही दे दी। उन्होंने मार्क वुड की पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया। इसके बाद पूरा ओवर जायसवाल ने ही खेला। उनके बल्ले से रन निकलते रहे। दूसरा ओवर भी जायसवाल ने ही पूरा खेला। यानी पहले दो ओवर में रोहित शर्मा को एक भी बॉल खेलने का मौका नहीं मिला। 

यशस्वी जायसवाल ने पहले 4 ओवर में बनाए 27 रन 

रोहित शर्मा की तीसरे ओवर में बल्लेबाजी आई। इन पहले दो ओवर में जहां रोहित शर्मा शून्य पर थे, वहीं जायसवाल 18 रन बना चुके थे। जायसवाल ने चौके और छक्कों की बारिश सी कर दी। पारी के चार ओवर खत्म होते होते जायसवाल 27 रन बना चुके थे। वहीं रोहित शर्मा केवल पांच ही रन बना पाए। इस तरह से भारत की ओर से टेस्ट के पहले चार ओवर में यशस्वी जायसवाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग ने 25 रन बनाए थे। वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2010 में पहले चार ओवर में 25 रन बनाए थे, वहीं रोहित शर्मा ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले चार ओवर में 25 रन बना दिए थे। 

जायसवाल का अर्धशतक पूरा, अब शतक की ओर नजर 

आज के दिन का खेल खत्म होने से पहले ही जयसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और वे अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा आउट होकर पवेलियन लौट गए। रोहित ने 43 बॉल पर 14 रन बनाए और जैक लीच की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद उनका साथ देने के लिए आए शुभमन गिल जो अभी तक 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जायसवाल की बात करें तो वे पहले दिन का खेल खत्म होने तक 70 बॉल पर 76 रन बना चुके थे। इस पारी के दौरान यशस्वी ने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। अब वे दूसरे दिन जल्द से जल्द अपना शतक पूरा करना चाहेंगे। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

विराट कोहली बने आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर, रचा नया इतिहास

VIDEO : जसप्रीत बुमराह की घातक बॉल, बेन स्टोक्स का रिएक्शन वायरल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल