1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup: इस टीम ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर, भारत चौथे स्थान पर

T20 World Cup: इस टीम ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर, भारत चौथे स्थान पर

 Published : Apr 16, 2024 02:07 pm IST,  Updated : Apr 16, 2024 02:07 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप की हिस्ट्री में सबसे बड़ा स्कोर साल 2007 में श्रीलंका ने बनाया था, जब टीम ने 260 रन ठोक दिए थे। वहीं भारत ने साल 2007 में अपना सर्वाधिक स्कोर 218 रन बनाने में कायमाबी हासिल की थी।

yuvraj singh ms dhoni - India TV Hindi
T20 World Cup इस टीम ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर, भारत चौथे स्थान पर Image Source : GETTY

T20 World Cup Records: टी20 विश्व कप 2024 की तैयारी जोरों पर जारी हैं। इस साल जून में यूएसए और वेस्टइंडीज में विश्व कप खेला जाएगा। इस बीच टीमें भी तैयारी में जुटी हैं। जल्द ही इसके लिए टीमों का भी ऐलान होना शुरू हो जाएगा। इस बीच आज हम आपको बता रहे है कि टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर क्या है और किस टीम ने बनाया है। साथ ही भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर क्या है। 

श्रीलंका ने साल 2007 में बनाए थे 260 रन

टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। ये कारनामा टीम ने साल 2007 में किया था। इसके बाद से अब तक ये रिकॉर्ड टूटा नहीं है। उस साल श्रीलंका की टीम ने केन्या के खिलाफ पारी में 6 विकेट खोकर 260 रन बना दिए थे। ये विश्व कप साउथ अफ्रीका में खेला गया था और ये मुकाबला जोहानसबर्ग में हुआ था। 

2016 में इंग्लैंड ने बनाए 230 रन 

इसके बाद साल 2016 के विश्व कप में इंग्लैंड की टीम इस सबसे बड़े स्कोर के करीब आई थी, लेकिन टूटा तब भी नहीं था। उस साल इंग्लैंड ने वानखेड़े स्टेडियम में 8 विकेट नुकसान पर 230 रन बना दिए थे। वहीं उसी साल साउथ अफ्रका ने भी 4 विकेट पर 229 रन बना दिए थे। ये वही मैच था, जिसमें इंग्लैंड ने 230 रन बनाए थे। यानी एक ही मैच में दो बड़े स्कोर बन गए थे। 

टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर 218 रन 

अब बात करते हैं भारतीय टीम की। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर साल 2007 में ही बनाया था, जब उसका मैच इंग्लैंड से हुआ था। ये वही मैच था, जो आपको अच्छे से याद भी होगा। इस मैच में युवराज सिंह ने 6 बॉल पर 6 छक्के लगाए थे और केवल 12 बॉल पर ही अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया था। टीम इंडिया ने 218 रन बना दिए थे और वो भी केवल 4 विकेट के नुकसान पर। इसके बाद भारतीय टीम इतना बड़ा स्कोर कभी नहीं बना पाई है। 

क्या इस बार टूटेगा कीर्तिमान 

अब इस बार भी भारतीय खिलाड़ी टी20 विश्व कप खेलेंगे, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय बल्लेबाज इस अपने सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे। साथ ही साल 2007 में जो सबसे ​बड़ा स्कोर श्रीलंका ने बनाया था, उस पर भी खतरा आ सकता है। इसके लिए आपको एक जून तक का इंतजार करना होगा, जब इस बड़े टूर्नामेंट का आगाज होगा। 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2024: हार्दिक पांड्या पर लटकी तलवार, बुरी तरह हुए फ्लॉप

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा का मजाक बन सकता है हकीकत, दिनेश कार्तिक ने ठोक दिया दावा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल