1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले कितने मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम? हर मुकाबला तैयारी के लिहाज से अहम

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले कितने मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम? हर मुकाबला तैयारी के लिहाज से अहम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 26, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 05:18 pm IST

T20 World Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें जून में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 पर टिकी हैं। हालांकि, इससे पहले भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है।

Indian Women Cricket Team- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : BCCI

T20 वर्ल्ड कप 2026 नजदीक आते ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हर मैच अब टीम के लिए सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि T20 वर्ल्ड कप की दिशा में अहम कदम बन चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि मेगा इवेंट से पहले टीम इंडिया और कितने T20 मुकाबले खेलेगी? हाल ही में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में अपनी पहली जीत हासिल की। हालांकि टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी है, लेकिन अब उसका पूरा फोकस बाकी बचे मैचों का अधिकतम फायदा उठाने पर है।

टीम इंडिया की नजरें दूसरी जीत पर 

दरअसल, भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक अहम T20 सीरीज खेल रही है, क्योंकि 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार 12 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। ODI वर्ल्ड कप 2025 जीतकर ICC ट्रॉफी का लंबा इंतजार खत्म करने वाली वुमन इन ब्लू अब T20 वर्ल्ड कप जीतकर डबल खुशी हासिल करना चाहती है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, खासकर तब जब T20 फॉर्मेट में टीम कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूक चुकी है।

कितने T20 मैच बाकी?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारत ने चौथे मुकाबले में 14 रन से जीत दर्ज कर खाता खोला। हालांकि, सीरीज हाथ से निकल चुकी है, लेकिन टीम अब आखिरी मैच में बेहतर प्रदर्शन कर लय हासिल करना चाहेगी।

भारत अब 27 अप्रैल को बेनोनी में सीरीज का पांचवां और आखिरी T20 मैच खेलेगा। इसके बाद टीम भारत लौटेगी और फिर इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां वर्ल्ड कप से पहले आखिरी तैयारियां होंगी। इंग्लैंड में भारतीय टीम तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड कप से पहले परिस्थितियों के अनुसार ढलने के लिए बेहद अहम साबित होगी।

भारत के बचे हुए T20 मैचों का शेड्यूल

  • 27 अप्रैल: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 5वां T20I (बेनोनी)
  • 28 मई: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20 (चेम्सफोर्ड)
  • 30 मई: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा T20 (ब्रिस्टल)
  • 2 जून: भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20 (टॉनटन)

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय महिला टीम कुल चार और T20 मुकाबले खेलेगी। ये मैच टीम के लिए सिर्फ तैयारी नहीं, बल्कि सही कॉम्बिनेशन और फॉर्म हासिल करने का सुनहरा मौका भी हैं।

यह भी पढ़ें:

IPL Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली को हुआ भयंकर नुकसान

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 फॉर्मेट में वो कर दिखाया जो बड़े से बड़े दिग्गज भी न कर सके

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल