1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 1501 दिनों के बाद मिला इस घातक गेंदबाज को पहला फर्स्ट क्लास विकेट, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिल सकता है मौका

1501 दिनों के बाद मिला इस घातक गेंदबाज को पहला फर्स्ट क्लास विकेट, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिल सकता है मौका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 25, 2025 01:13 pm IST,  Updated : Jun 25, 2025 01:21 pm IST

जोफ्रा आर्चर चोट की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाए। वह इन दिनों काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है।

Jofra Archer- India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर Image Source : GETTY

लीड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हराने के बाद इंग्लैंड की नजरें अब एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच पर होंगी। पहले टेस्ट में इंग्लैंड की गेंदबाजी काफी कमजोर दिखी। टीम के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। ऐसे में बचे हुए 4 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड अपनी गेंदबाजी अटैक को मजबूत करना चाहेगा। इस बीच दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में एक घातक गेंदबाज की वापसी हो सकती है। वह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि जोफ्रा आर्चर हैं। आर्चर के आने से इंग्लैंड की गेंदबाजी यूनिट और भी मजबूत हो जाएगी।

1501 दिनों के बाद आर्चर को मिला पहला फर्स्ट क्लास विकेट

चोट की वजह से जोफ्रा आर्चर लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं थे। आर्चर ने काउंटी क्रिकेट के जरिए रेड बॉल क्रिकेट में वापसी की है। वह इस वक्त ससेक्स के लिए खेल रहे हैं। आर्चर ने डरहम के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन एमलियो गे को एलबीडबल्यू आउट करके के पहला विकेट लिया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आर्चर ने 1501 के दिनों के बाद विकेट लिया है। वह लगातार चोटिल होने की वजह से लंबे समय से रेड बॉल क्रिकेट से दूर थे। लेकिन अब वह धीरे धीरे इस फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं।

डरहम के खिलाफ दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ससेक्स क्रिकेट से बात करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए अब तक का सबसे लंबा दिन था और ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि यह रेड बॉल क्रिकेट है। मैं पहले भी ढाई दिन तक मैदान में रहा हूं, और फिर भी वे दिन मुझे आज जितना लंबा नहीं लगा। जब गेंद घूम रही होती है और आपको पिच से कुछ मदद मिल रही होती है तब गेंदबाजी करने में मजा आता है। आज के खेल में भी ऐसा ही कुछ हुआ।

टेस्ट क्रिकेट में खेलने को लेकर जोफ्रा आर्चर ने क्या कहा?

इस बीच आर्चर ने भी टेस्ट टीम में वापसी की भी उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि आज मुझे सब कुछ ठीक लगा। मैं एक साल से खेल रहा हूं, और दो साल से गेंदबाजी कर रहा हूं, इसलिए सब कुछ ठीक है। टेस्ट क्रिकेट को लेकर उन्होंने कहा कि अब यह एक अलग चुनौती है, क्योंकि मुझे पता है कि मेरा शरीर इसे झेल सकता है। अगले कुछ दिनों में, मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा। यह एक नई चुनौती है और मैं इसे जारी रखूंगा। बता दें कि आर्चर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2021 में भारत के खिलाफ खेला था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल