1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से फैंस के लिए आई खुशखबरी, ICC ने अचानक किया ये बड़ा ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से फैंस के लिए आई खुशखबरी, ICC ने अचानक किया ये बड़ा ऐलान

 Published : Feb 16, 2025 09:42 pm IST,  Updated : Feb 16, 2025 09:47 pm IST

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में तीन मुकाबले खेलने हैं। टीम इंडिया का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करवाया जाएगा। इसी वजह से इसके मैच यूएई और पाकिस्तान में होंगे। जहां टीम इंडिया अपने सभी मैच यूएई के दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। भारत को पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। इसके बाद 23 फरवरी को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से और 2 मार्च को न्यूजीलैंड से पार पाना होगा। इसके बाद टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है, तो उसका सेमीफाइनल चार मार्च को होगा। भारत के मैचों के टिकट 3 फरवरी को ही बिक गए थे। अब ICC ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। 

ICC ने भारत के मैचों के लिए जारी एक्सट्रा टिकट

आईसीसी ने बड़ा फैसला लेते हुए भारत के तीन ग्रुप मैचों और पहले सेमीफाइनल के लिए एक्सट्रा टिकट जारी किए हैं। ये टिकट 16 फरवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से फैंस के लिए उपलब्ध होंगे। फैंस टिकटों को ऑनलाइन और सीधे टिकट कलेक्शन सेंटर से भी खरीद सकते हैं। अब एक्सट्रा टिकट जारी होने से फैंस ज्यादा संख्या में भारत के मुकाबले दुबई जाकर देख सकेंगे। 

एक्सट्रा टिकट से फैंस को फायदा

भारत में क्रिकेट को एक धर्म माना जाता है और सभी क्रिकेट फैंस भारत के मुकाबले स्टेडियम में जाकर देखना चाहते हैं। आईसीसी ने एक्सट्रा टिकट जारी करके इसका प्रबंध भी कर दिया है। भले ही टीम इंडिया पूरी दुनिया में कहीं भी खेल रही हो। भारतीय फैंस उन्हें सपोर्ट करने हर जगह जाते हैं। 

भारत ने अभी तक दो बार जीता है चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमें खेलते हुई नजर आएंगी। इन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में जगह मिली है। इसमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं। हर ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और उसके बाद फाइनल मैच होगा। भारत ने अभी तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। एक बार साल 2002 में (संयुक्त विजेता) सौरव गांगुली की कप्तानी में और एक बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2013 में। 

यह भी पढ़ें: 

Champions Trophy: दुबई पहुंचते ही चोटिल हुआ टीम इंडिया का धाकड़ खिलाड़ी, दर्द से कराह उठा

IPL 2025 के पहले मैच से ही हार्दिक पांड्या बाहर, मुंबई इंडियंस को लगा सबसे तगड़ा झटका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल