1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: एक बार फिर रैंकिंग में उठापटक, यशस्वी जायसवाल को हुआ भयंकर नुकसान

ICC Rankings: एक बार फिर रैंकिंग में उठापटक, यशस्वी जायसवाल को हुआ भयंकर नुकसान

 Published : Oct 08, 2025 01:52 pm IST,  Updated : Oct 08, 2025 01:52 pm IST

ICC Rankings: आईसीसी ने लंबे समय बाद टेस्ट रैंकिंग को अपडेट किया है। इसमें भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को नुकसान हुआ है। जो रूट का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार है।

yashasvi jaiswal- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल Image Source : AP

ICC Test Rankings: आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार लंबे समय बाद इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के बीच आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है। पहले टेस्ट में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बल्ले से रन नहीं बने हैं, इसका नुकसान उन्हें होते हुए नजर आ रहा है। हालांकि टॉप 10 में बहुत ज्यादा फेरबदल नहीं दिख रहा है। 

जो रूट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हो गया है, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया है। अभी दूसरा मुकाबला बाकी है, जो 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी बीच आईसीसी ने टेस्ट की नई रैंकिंग जारी कर दी है। हालांकि ये रैंकिंग 2 अक्टूबर तक अपडेट की गई है। इसलिए माना जाना चाहिए कि इसमें भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के सभी आंकड़े नहीं जोड़े गए हैं। इसके बाद भी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 908 की चल रही है। 

हैरी ब्रूक और केन विलियमसन भी टॉप 3 में बरकरार

जो रूट के बाद दूसरे नंबर पर भी इंग्लैंड का ही कब्जा है। 868 की रेटिंग के साथ हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। बात अगर तीसरे नंबर की करें तो यहां पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन नजर आ रहे हैं, जिनकी रेटिंग अभी 850 की है। स्टीव स्मिथ 816 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर बने हुए हैं। 

टेम्बा बावुमा और कामेंदु मेंडिस को हल्का सा फायदा

साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा को इस बार हल्का सा फायदा हुआ है। अब वे एक स्थान की छलांग लगाकर नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 790 की है। श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस को भी एक स्थान का फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। वे अब 781 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। 

यशस्वी जायसवाल को हुआ नुकसान

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इस बार नुकसान हुआ है। वे दो स्थान के नुकसान के साथ नंबर 7 पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग घटकर अब 779 की हो गई है। ऋषभ पंत पहले की ही तरह 761 की रेटिंग के साथ नंबर 8 पर हैं और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 748 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर हैं। इंग्लैंड क बेन डकेट 747 की रेटिंग के साथ नंबर 10 पर बने हुए हैं। 

केवल 36 ही रन बना पाए थे जायसवाल

यशस्वी जायसवाल भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे। वे 54 बॉल पर केवल 36 ही रन बना पाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके लगाए। भारत ने चूंकि इस मैच को पारी से अपने नाम किया था, इसलिए दूसरी पारी में जायसवाल की बल्लेबाजी ही नहीं आई। अब देखना होगा कि दिल्ली टेस्ट में जायसवाल और बाकी टीम इंडिया कैस खेल दिखाती है। 

यह भी पढ़ें 

WTC Points Table: इस वक्त कहां है टीम इंडिया, दिल्ली टेस्ट जीतकर भी नहीं होगा कोई खास फायदा

टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहा ये खिलाड़ी, बीसीसीआई ने तो भुला दिया!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल