1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Test Rankings में ऋषभ पंत ने लगाई लंबी छलांग, मारी टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत ने लगाई लंबी छलांग, मारी टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 26, 2026 01:55 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 01:55 pm IST

ऋषभ पंत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जबरदस्त छलांग मारी है। वे कप्तान शुभमन गिल के बराबर पहुंच गए हैं। इस बीच सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को नुकसान हुआ है और वे टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।

rishabh pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : AP

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इस बार भी जबरदस्त उठापटक देखने के लिए मिल रही है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस बार लंबी छलांग मारी है। उन्होंने अपने कप्तान शुभमन गिल बराबरी करते हुए टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री मारने में सफलता हासिल की है। हालांकि टॉप की कुर्सी पर अभी भी इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का कब्जा बना हुआ है। इस बीच जसप्रीत बुमराह को भी टेस्ट ना खेलने का नुकसान हुआ है, वे पहले नंबर से हटा गए हैं।

कप्तान शुभमन गिल की बराबरी पर पहुंचे ऋषभ पंत

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच आईसीसी ने नई रैंकिंग अपडेट कर उसे जारी कर दिया है। इस बार भी इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 874 की रेटिंग के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। इस बीच ऋषभ पंत ने कमाल किया है। उन्होंने एक साथ छह स्थानों की लंबी छलांग मारी है और अब वे सीधे नंबर सात पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 711 की हो गई है। शुभमन गिल की रेटिंग भी 711 की है। यानी दोनों की रेटिंग और रैंकिंग इस वक्त बराबरी पर चल रही है। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को भी दो स्थानों का फायदा हुआ है, वे अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

यशस्वी जायसवाल टॉप 10 से बाहर

इस बीच भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अब टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। उन्हें इस दफा दो स्थानों का नुकसान हुआ है। वे 701 की रेटिंग के साथ 11 स्थान पर पहुंच गए हैं। ध्यार रखिएगा कि इस रैंकिंग में भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के रन नहीं जुड़े हैं। केवल पहले टेस्ट के आधार पर ही रैंकिंग तय की गई है, क्योंकि दूसरा टेस्ट अभी चल रहा है। 

ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेली थी धमाकेदार पारी

ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान पहली पारी में 39 और दूसरी में 66 रनों की पारी खेली थी। इससे उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला है। हालांकि कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। गिल ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 16 और दूसरी में केवल आठ ही रन बनाए थे। 

जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग से पहले नंबर से हटे

इस बीच भारत के जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर से हट गए हैं। मिचेल स्टार्क दो स्थानों के फायदे के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह एक स्थान के नुकसान के साथ अब दूसरे नंबर पर चले गए हैं। 

यह भी पढ़ें 

पहले वैभव सूर्यवंशी और अब यशस्वी जायसवाल, संजय मांजरेकर ने क्यों की आईसीसी और बीसीसीआई से कम्प्लेन

कब से होगा एशिया कप क्रिकेट का आगाज, इस दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल