1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने इस खिलाड़ी को किया अचानक सस्पेंड, भ्रष्टाचार करने के लगे हैं तीन बड़े आरोप

ICC ने इस खिलाड़ी को किया अचानक सस्पेंड, भ्रष्टाचार करने के लगे हैं तीन बड़े आरोप

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 22, 2025 08:17 am IST,  Updated : Nov 22, 2025 08:17 am IST

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 22 नवंबर को अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी को भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तीन उल्लंघनों के आरोप में सस्पेंड करने का फैसला लिया है। आईसीसी के इस फैसले के बाद 25 साल के ऑफ स्पिनर पर तत्काल प्रभाव से खेलने पर रोक लगा दी गई है।

Sheikh Zayad Stadium, Abu Dhabi- India TV Hindi
शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी Image Source : SCREENGRAB/@ICC

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में संयुक्त मेजबान देश अमेरिका के लिए पिछले काफी समय से इस खेल को लेकर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एकतरफ जहां उनकी टीम को अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है तो वहीं इससे पहले उनके खिलाड़ी अखिलेश रेड्डी पर अबू धाबी टी10 2025 से संबंधित भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तीन उल्लंघनों का आरोप लगा है। अखिलेश इस लीग में यूपी नवाब की टीम से खेल रहे हैं।

अखिलेश को जवाब देने के लिए मिला 14 दिनों का समय

अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर शुक्रवार को अबू धाबी टी10 2025 से संबंधित भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तीन उल्लंघनों का आरोप लगाया गया है। 25 साल के ऑफ स्पिनर अखिलेश अबू धाबी टी10 लीग में यूपी नवाब टीम की तरफ से खेल रहे हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से आईसीसी की तरफ से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें इन आरोपों का जवाब देने के लिए आईसीसी की तरफ से 14 दिनों का समय दिया गया है। रेड्डी पर अनुच्छेद 2.1.1, अनुच्छेद 2.1.4 और अनुच्छेद 2.4.7 के उल्लंघन का आरोप लगा है। इसमें उनपर मोबाइल से डेटा और संदेशों को हटाकर जांच में बाधा डालने के अलावा मैचों के परिणाम या किसी अन्य पहलू को फिक्स करने और अनुचित तरीके से किसी दूसरे खिलाड़ी को प्रभावित करने का प्रयास करने का आरोप आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट की तरफ से लगाया गया है।

अमेरिका के लिए अब तक अखिलेश ने खेले हैं चार मुकाबले

अखिलेश रेड्डी को लेकर बात की जाए तो उन्होंने इसी साल अप्रैल महीने में अमेरिका की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद से उन्होंने अब तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ एक विकेट हासिल करने में कामयाब हो सके हैं। आईसीसी के तरफ से लगे इन आरोपों के बाद अब अखिलेश के करियर पर एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा हो गया है, जिसमें उन्हें यदि वह संतोषजनक जवाब दाखिल नहीं कर पाते हैं तो उनपर आईसीसी की तरफ से बैन भी लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में क्यों नहीं भेजा गया बल्लेबाजी के लिए? कप्तान ने अपने बयान में बताई पूरी बात

भारत की हार में सबसे बड़ा विलेन बना ये खिलाड़ी, ऐन मौके पर चूका; जबकि IPL में बनाए रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल