1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका फिर बदली, अब इस टीम ने लगाई लंबी छलांग

WTC Points Table: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका फिर बदली, अब इस टीम ने लगाई लंबी छलांग

 Published : Sep 23, 2024 11:15 am IST,  Updated : Sep 23, 2024 11:15 am IST

WTC: न्यूजीलैंड पर मिली श्रीलंकाई टीम की जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपिय​नशिप की अंक तालिका में फिर से बदलाव हो गया है।

srilanka cricket team- India TV Hindi
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका फिर बदली Image Source : GETTY

World Test Championship Points Table: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में एक बार​ फिर से बदलाव हो गया है। भारत ने जब बांग्लादेश को चेन्नई के पहले टेस्ट में मात दी थी, तब भारतीय टीम का पीसीटी बढ़ गया था, वहीं बांग्लादेश को नुकसान हुआ है। इस बीच अब श्रीलंका क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर से अंक तालिका बदल दी है। इस मैच के बाद जहां एक ओर न्यूजीलैंड को नुकसान हुआ है, वहीं श्रीलंकाई टीम ने लंबी छलांग मार दी है। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में टीम इंडिया पहले नंबर पर 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा अंक तालिका की बात की जाए तो भारतीय टीम अभी भी नंबर एक की कुर्सी पर काबिज है। भारत का पीसीटी 71.67 का हो गया है। अभी बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट बाकी है, इस मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम और भी आगे निकल जाएगी। इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। उसका पीसीटी 62.50 का है। यानी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब अंतर काफी बढ़ गया है। कानपुर टेस्ट के बाद भारत के पास मौका होगा कि वो अपनी लीड और भी बढ़ाए। 

श्रीलंका की टीम ने लगाई छलांग, तीसरे नंबर पर पहुंची टीम 

इस बीच श्रीलंका की टीम ने लंबी छलांग मारते हुए तीसरे स्थान की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। श्रीलंका ने अभी तक केवल आठ ही टेस्ट खेले हैं। इस मैच में जीत से पहले उसका पीसीटी 42.86 का था, जो अब बढ़कर 50 का हो गया है। टीम बड़ी उपलब्धि यही है कि टीम अब तीसरे स्थान पर पहुंचने में कामयाब हो गई है। वहीं बात अगर न्यूजीलैंड की करें तो अब ये टीम तीन से सीधे चार पर चली गई है। इस मैच में हार से पहले उसका पीटीसी 50 का था, जो अब घटकर 42.85 हो गया है। 

पाकिस्तान का हाल बहुत बुरा, वेस्टइंडीज आखिरी नंबर पर 

बात अगर इसके बाद की करें तो इंग्लैंड की टीम 42.19 के पीसीटी के साथ अब नंबर 5 पर है। बांग्लादेश की टीम भारत से हार गई है, इसलिए उसका पीसीटी 39.29 का है और टीम नंबर छह पर है। साउथ अफ्रीका का भी हाल बुरा है। 38.89 के पीसीटी के साथ टीम अब नंबर 7 पर है। वहीं बात अगर पाकिस्तान की करें तो इस टीम का तो तो हाल बहुत ही खराब है। पाकिस्तान का पीसीटी 19.05 का है और टीम आठवें स्थान पर संघर्ष कर रही है। अंक तालिका में वेस्टइंडीज की टीम सबसे आखिरी पायदान पर है। उसका पीसीटी 18.52 का है। 

ये भी पढ़ें 

CPL में आया लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी का कहर, IPL 2025 के रिटेंशन से पहले टीम ओनर को किया इम्प्रेस

अश्विन को सम्मान देने के लिए विराट कोहली ने किया खास सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल