1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगाए एक ओवर में 6 छक्के, खेल मंत्री के मैदान पर ही छूट गए पसीने; देखें Video

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगाए एक ओवर में 6 छक्के, खेल मंत्री के मैदान पर ही छूट गए पसीने; देखें Video

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Feb 05, 2023 04:36 pm IST,  Updated : Feb 05, 2023 04:36 pm IST

पाकिस्तानी बल्लेबाज ने पीएसएल के एक मैच में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर धूम मचा दी है। खास बात यह है कि यह छह छक्के लगे हैं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खेल मंत्री के ऊपर।

इफ्तिखार अहमद ने...- India TV Hindi
इफ्तिखार अहमद ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए लगाए बैक टू बैक 6 छक्के Image Source : TWITTER

पाकिस्तानी बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने रविवार को कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिससे सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने एक ही ओवर में बैक टू बैक 6 छक्के लगाकर टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह की याद दिला दी। खास बात यह रही कि उन्होंने यह कारनामा ऐसे गेंदबाज के ऊपर किया जो आने वाले दिनों में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खेल मंत्री की कुर्सी संभालने वाले हैं। इफ्तिखार के इन छह छक्कों का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

आपको बता दें कि वैसे तो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आगाज 13 फरवरी से होने जा रहा है। लेकिन मुख्य सीजन की शुरुआत से पहले 5 फरवरी को क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया। इस मुकाबले में 19 ओवर तक क्वेटा का स्कोर सिर्फ 148 रन ही था। पेशावर के लिए आखिरी ओवर फेंकने आए वहाब रियाज ने 3 ओवर में सिर्फ 11 रन ही दिए थे और तीन विकेट लिए थे। उसके बाद आखिरी ओवर में इफ्तिखार ने इस कदर रियाज की क्लास ली कि उनकी पूरी लाइन लेंथ ही बिगड़ गई। पारी के आखिरी ओवर में इफ्तिखार ने रियाज के ऊपर 6 छक्के लगाते हुए 36 रन बटोर लिए।

यहां देखें इफ्तिखार के 6 छक्कों का Video

इफ्तिखार अहमद ने इस मैच में 50 गेंदों पर 94 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों पर 58 रन बनाए थे। लेकिन आखिरी की 6 गेंदों पर उन्होंने एकदम बाजी को पलट ही दिया। इस मैच में पहले खेलते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए। वह पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल या डोमेस्टिक किसी भी स्तर पर ऐसा करने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं। जबकि शोएब मलिक ने ऐसा एक फ्रेंडली चैरिटी मैच में बाबर आजम के खिलाफ किया था। इसके अलावा पाकिस्तान का कोई भी क्रिकेटर कभी लगातार 6 छक्के नहीं लगा पाया है।

इफ्तिखार के इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए चार टेस्ट और 10 वनडे खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 43 टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए 36 पारियों में 654 रन बनाए हैं। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 3 अर्धशतक भी दर्ज हैं। उनका स्ट्राइक रेट इस फॉर्मेट में 125 से अधिक का है।

यह भी पढ़ें:-

मुंबई इंडियंस ने किया बड़ा ऐलान, अपनी टीम में इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर को किया शामिल

पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी! एशिया कप की बौखलाहट में वनडे वर्ल्ड कप पर कही यह बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल