1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 159 रनों की पारी खेलकर इस खिलाड़ी ने खटखटाया वापसी का दरवाजा, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह मिला था मौका

159 रनों की पारी खेलकर इस खिलाड़ी ने खटखटाया वापसी का दरवाजा, ऋतुराज गायकवाड़ की जगह मिला था मौका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 09, 2025 06:44 am IST,  Updated : Aug 09, 2025 06:45 am IST

इंग्लैंड के घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट मेट्रो बैंक वनडे कप में पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक ने यॉर्कशायर के लिए 159 रनों की शानदार पारी खेली है। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 20 चौके और दो छक्के लगाए।

Imam Ul Haq- India TV Hindi
इमाम उल हक Image Source : GETTY

Imam Ul Haq Century: इंग्लैंड में इन दिनों घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट मेट्रो बैंक वनडे कप का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक ने यॉर्कशायर के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने नॉर्थैम्पटनशायर के खिलाफ मैच में 130 गेंदों पर 159 रनों की शानदार पारी खेली है। यह लिस्ट ए क्रिकेट में उनका हाईएस्ट स्कोर है। उन्होंने इस पारी के जरिए अब पाकिस्तान की टीम में वापसी का दरवाजा भी खटखटाया है। उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं किया गया था।

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह इमाम उल हक को मिला था मौका

आपको बता दें कि यॉर्कशायर ने इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ को अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन उन्होंने निजी कारणों के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में गायकवाड़ की जगह यॉर्कशायर ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक को मौजूदा सीजन के लिए विदेशी खिलाड़ी के रूप में शामिल किया। आपको बता दें कि नॉर्थैम्पटनशायर से पहले उन्होंने वॉरविकशायर के खिलाफ भी 55 रन बनाए थे। 28 वर्षीय इमाम-उल-हक इससे पहले 2022 में समरसेट के लिए काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में इमाम उल हक के आंकड़े

इमाम-उल-हक ने अपने इंटरनेशनल करियर में 24 टेस्ट खेले हैं और 37.33 की औसत से 1,568 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 75 वनडे मैचों में उन्होंने 47.04 की औसत के साथ 3,152 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम नौ शतक और 20 अर्धशतक दर्ज हैं। पाकिस्तान के लिए उन्होंने आखिरी वनडे मैच इसी साल अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। पाकिस्तान की टीम इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है, लेकिन इमाम उल हक को इस दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली।

यॉर्कशायर ने दर्ज की बड़ी जीत

नॉर्थैम्पटनशायर और यॉर्कशायर के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें तो वहां यॉर्कशायर ने 202 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए यॉर्कशायर की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में नॉर्थैम्पटनशायर की टीम 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डैन मोरियार्टी यॉर्कशायर के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ ये कमाल, पिछली बार 39 साल पहले हुआ था ऐसा

AUS vs SA के बीच पहला टी20 मैच की कब और कितने बजे होगी शुरुआत, भारत में कहां पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल