1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में पाकिस्तानी बल्लेबाज ने मचाया कोहराम! पिछली पांच पारियों में लगा चुका इतने शतक

इंग्लैंड में पाकिस्तानी बल्लेबाज ने मचाया कोहराम! पिछली पांच पारियों में लगा चुका इतने शतक

 Published : Aug 25, 2025 11:57 am IST,  Updated : Aug 25, 2025 11:57 am IST

पाकिस्तान के इमाम उल हक बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में यॉर्कशायर की टीम के लिए दमदार खेल दिखाया है।

imam ul haq- India TV Hindi
इमाम उल हक Image Source : GETTY

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज इमाम उल हक इस समय पाकिस्तानी टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। इसी वजह से इस समय वह काउंटी क्रिकेट में खेल रहे हैं, जहां वह यॉर्कशायर की टीम के लिए दमदार खेल दिखा रहे हैं और उन्होंने रनों की बरसात कर दी है। यॉर्कशायर की टीम ने ससेक्स की टीम को 4 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में ससेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बनाए। इसके बाद यॉर्कशायर ने इमाम के शतक की बदौलत टारगेट आसानी से हासिल कर लिया।

इमाम उल हक ने खेली 105 रनों की पारी

ओपनिंग करने उतरे इमाम उल हक ने पारी की शुरुआत से ही सधी हुई बल्लेबाजी की। उन्होंने 105 गेंदों में 106 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के लगाए। उनके अलावा जेम्स व्हार्टन ने 85 रनों का योगदान दिया। मैथ्यू रेविस ने 39 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही यॉर्कशायर की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। ससेक्स की टीम के लिए ओली कार्टर ने 94 रनों की पारी खेली। उनके अलावा डैमी लैब ने 53 रन और जॉन सिम्पसन ने 65 रनों की पारी खेली। टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में कुल 284 रन बनाए थे। लेकिन बाद में गेंदबाजों के खराब खेल की वजह से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

शानदार फॉर्म में हैं इमाम उल हक

इमाम उल हक ने इससे पहले लंकाशायर के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी और नॉर्थेंट्स के खिलाफ 159 रन बनाए थे। वह कितनी प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता कि पिछली पांच पारियों में उन्होंने तीसरा शतक लगाया है। इसके अलावा मिडिलसेक्स और वारविकशायर के खिलाफ अर्धशतक लगाए थे।

पाकिस्तान के लिए खेल चुके तीनों फॉर्मेट

इमाम उल हक पाकिस्तानी टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने 24 टेस्ट मैचों मेंकुल 1568 रन बनाए हैं। इसके अलावा 75 वनडे मैचों में उनके नाम पर 3152 रन दर्ज हैं। वहीं 2 T20I मैचों में उन्होंने 21 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान ने किया वर्ल्ड कप के स्क्वाड का ऐलान, ये खिलाड़ी पहली बार ODI टीम में शामिल

एक रन से रोमांचक मुकाबला जीतकर WDPL 2025 की विजेता बनी ये टीम, सांसें रोक देने वाला हुआ फाइनल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल