1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: मोहाली में अफगानिस्तान के साथ-साथ इस चीज से भी होगा टीम इंडिया का सामना, मुश्किल होगा खेलना!

IND vs AFG: मोहाली में अफगानिस्तान के साथ-साथ इस चीज से भी होगा टीम इंडिया का सामना, मुश्किल होगा खेलना!

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jan 11, 2024 05:30 pm IST,  Updated : Jan 11, 2024 05:30 pm IST

India vs Afghanistan: मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

IND vs AFG 1st T20I- India TV Hindi
मोहाली में टीम इंडिया के सामने बढ़ी टेंशन! Image Source : GETTY

India vs Afghanistan 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज आज से खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है जो 14 महीनों के बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। लेकिन सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के साथ-साथ एक और चीज के साथ भी होगा। 

मोहाली में किसने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन? 

मोहाली में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान भी ओस और धुंध का जबरदस्त असर देखने को मिल सकता है। मैच के दिन मोहाली में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ऐसे में इस ठंडे मौसम में खेलना दोनों टीमों के बीच काफी मुश्किल रहने वाला है। प्रैक्टिस के दौरान भी टीम इंडिया के खिलाड़ी ठंड से परेशान नजर आए थे। 

मोहाली में टीम इंडिया का रिकॉर्ड 

मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने अभी तक चार टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने तीन में जीत हासिल की है। लेकिन भारत ने अपना पिछला मैच यहां साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। तब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। ओवरऑल इस मैदान पर इस मैदान पर कुल 6 मैच खेले हैं। मोहाली के मैदान पर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन विराट कोहली ने बनाए हैं। कोहली ने 3 मैचों में 156 रन जड़े हैं। लेकिन वह पहले मैच का हिस्सा नहीं हैं। 

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

ये भी पढ़ें

भारत के पास फरवरी में वर्ल्ड कप जीतने का मौका, जानें टूर्नामेंट के शेड्यूल से लेकर सभी टीमों के स्क्वॉड तक

IND vs AFG: पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे भारत के ये 9 खिलाड़ी, गिल और सैमसन का नाम शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल