Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐसा है T20 रिकॉर्ड, इस टीम का पलड़ा भारी

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐसा है T20 रिकॉर्ड, इस टीम का पलड़ा भारी

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Jan 07, 2024 11:50 am IST, Updated : Jan 07, 2024 11:50 am IST

IND vs AFG T20 Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 11 जनवरी को होगा।

India vs Afghanistan T20 Series- India TV Hindi
Image Source : GETTY India vs Afghanistan T20 Series

India vs Afghanistan T20 Series: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला  11 जनवरी को मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं भारतीय टीम का ऐलान होना अभी बाकी है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम है। आइए जानते हैं, दोनों टीमों का टी20 क्रिकेट में कैसा रिकॉर्ड है।

ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड 

भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तक टी20 क्रिकेट में 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से चार मैच भारत ने जीते हैं और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है। अफगानिस्तानी टीम अभी तक भारत के खिलाफ एक भी टी20 मुकाबला नहीं जीत पाई है। टी20 क्रिकेट में भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ पलड़ा भारी है। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मैच साल 2010 में खेला था। तब टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। 

इस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

भारत के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 172 रन जड़े हैं। वहीं सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए हैं। उन्होंने 1 मैच में ही 5 विकेट हॉल हासिल किए हैं। 

भारतीय टीम के लिए अहम है सीरीज 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय की ये आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज है। ऐसे में खिलाड़ियों को परखने और टीम संयोजन बनाने का भारतीय टीम के पास ये आखिरी मौका है। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का चोटिल होने की वजह से इस सीरीज में हिस्सा बनना मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं अगानिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया के खिताब जीतने का सपना तोड़ सकते हैं। 

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड: 

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद। नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नायब और राशिद खान।

यह भी पढ़ें: 

भारत के खिलाफ पूरी T20 सीरीज में इस प्लेयर के खेलने पर सस्पेंस, Playing 11 में शामिल होना मुश्किल

वीरेंद्र सहवाग ने कर दी इंग्लैंड की बेइज्जती, भारत दौरे पर शेफ लाने के लिए लगाई तगड़ी फटकार

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement