1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इतने बजे से शुरू होगा IND vs AUS के बीच तीसरा T20, जानें भारत में कैसे देखें Live स्ट्रीमिंग

इतने बजे से शुरू होगा IND vs AUS के बीच तीसरा T20, जानें भारत में कैसे देखें Live स्ट्रीमिंग

 Published : Nov 02, 2025 07:45 am IST,  Updated : Nov 02, 2025 07:45 am IST

तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श हैं। दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स की फौज है, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं।

suryakumar yadav- India TV Hindi
मिचेल मार्श और सूर्यकुमार यादव Image Source : GETTY

India vs Australia 3rd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बेलेरिव ओवल मैदान पर 2 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में अभी 0-1 से पीछे कर चल रही है। दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से पटखनी दी थी। जब दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। अब तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया के पास सीरीज में बराबरी करने का सुनहरा मौका है।

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा प्रसारण

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1: 45 बजे शुरू होगा। इसके अलावा इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 1:15 बजे होगा। वहीं इस मैच का भारत में लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग के लिए क्रिकेट फैंस को अपने फोन में जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर इस ऐप वह आराम से तीसरे टी20 मैच का आन्नद ले सकते हैं।

दूसरे मैच में फ्लॉप रहे थे भारतीय धुरंधर

दूसरे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। उछाल भरी पिच पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल रन बनाने के लिए तरसते हुए दिखाई दिए। संजू सैमसन और तिलक वर्मा भी विफल साबित हुए थे। तब जोस हेजलवुज के आगे इन प्लेयर्स की एक ना चली थी। लेकिन तीसरे मैच में हेजलवुड को ऑस्ट्रेलिया ने रेस्ट दिया है, जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए राहत की बात होगी।

अर्शदीप सिंह को मिल सकता है मौका

इस बात की संभावना जताई जा रही है कि तीसरे टी20 मैच में हर्षित राणा की जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया जा सकता है, क्योंकि हर्षित गेंदबाजी में गेंदबाजी में प्रभावित नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अपने दो ओवर्स में कुल 27 रन दिए और वह एक भी विकेट नहीं ले सके। जबकि अर्शदीप भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं और उनके पास यॉर्कर फेंकने की गजब काबिलियत मौजूद है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में मौका नहीं मिला है।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल