1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले टेस्ट मैच में किन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरेंगे पैट कमिंस! कप्तान ने खुलकर बताया टीम का प्लान

पहले टेस्ट मैच में किन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरेंगे पैट कमिंस! कप्तान ने खुलकर बताया टीम का प्लान

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Feb 04, 2023 05:07 pm IST,  Updated : Feb 04, 2023 05:08 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नौ फरवरी से पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले पैट कमिंस ने मीडिया से बातचीत की है।

IND vs AUS, India vs Australia, Indian Cricket Team- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम Image Source : GETTY

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज नौ फरवरी से शुरू होने जा रही है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले कंगारू टीम जमकर मेहनत कर रही है। भारतीय स्पिन पिचों को लेकर टीम पूरी तरह से तैयार होकर मैदान पर उतरना चाह रही है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुल चार स्पिनरों को टीम में शामिल किया है। इसी बीच शनिवार को आस्ट्रेलियाई टीम कप्तान पैट कमिंस ने टेस्ट सीरीज के लिए अपने स्पिन यूनिट को लेकर खुलकर बाते कि और इसे लेकर मीडिया से रूबरू हुए।

क्या बोले कमिंस

आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम स्पिन संयोजन के बारे में ज्यादा सोच-विचार नहीं कर रही है क्योंकि उनके पास गुरूवार से नागपुर में भारत के खिलाफ शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की मदद के लिए काफी विकल्प मौजूद हैं। भारत का दौरा कर रही आस्ट्रेलियाई टीम ने लियोन का साथ देने के लिए मिचेल स्वेपसन के साथ ऊंगली के स्पिनर एश्टोन एगर को टीम शामिल किया है। 

स्टार्क के बाद क्या है विकल्प

कमिंस ने भारत पहुंचने के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत करते हुए पत्रकारों से कहा कि जब मिचेल स्टार्क वापसी करेगा तो हमारे पास ऊंगली और कलाई की स्पिन और बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी के काफी विकल्प होंगे। निश्चित रूप से हम ऐसे गेंदबाजों का चयन करेंगे जिनके बारे में हमें लगेगा कि वे 20 विकेट चटका लेंगे। लेकिन हम इसमें कितने स्पिनर और कितने तेज गेंदबाज चुनेंगे, इसके बारे में अभी तक शत प्रतिशत सुनिश्चित नहीं हैं। टीम में दो स्पिनरों के आक्रमण को शामिल करने के बारे में पूछने पर कमिंस ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। विशेषकर पहले टेस्ट में। जब हम नागपुर पहुंचेंगे, तभी देखेंगे।’’ 

आस्ट्रेलियाई टीम सोमवार को नागपुर के लिए रवाना होने से पहले यहां ट्रेनिंग करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी चीज है कि एगर जैसा खिलाड़ी हमारी पिछली टीम में था, स्वेपसन पिछले दो विदेशी दौरों में खेले इसलिए थोड़ा अनुभव है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टॉड मर्फी पिछले दौरे में खेले थे। हमें लगता है कि हमारे पास लियोन की मदद के लिए इस विभाग में काफी खिलाड़ी हैं।’’ कमिंस ने भी यह भी कहा कि मध्यक्रम बल्लेबाज ट्रेविस हेड के रूप में भी उनके पास ऑफ स्पिन विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेविस हेड भी काफी अच्छी ऑफ स्पिन फेंकते हैं। हमारे पास चीजों का संतुलन है। हमारे पास चुनने के लिए काफी वैराइटी है। हमने अभी तक गेंदबाजी लाइन तय नहीं किया है।’’ स्पिन गेंदबाजी के बारे में इतनी बातें हो रही हैं लेकिन कमिंस ने कहा कि उनकी टीम को अपने खतरनाक तेज गेंदबाजी आक्रमण को नहीं भूल सकती। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कभी कभार आप स्पिनरों के बारे में बात करते हुए आप भूल जाते हो कि हमारे पास सभी तरह की परिस्थितियों के लिए काफी तेज गेंदबाज मौजूद हैं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल