1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS सेमीफाइनल मैच फ्री में मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें? यहां जानें सारी डिटेल

IND vs AUS सेमीफाइनल मैच फ्री में मोबाइल और लैपटॉप पर कैसे देखें? यहां जानें सारी डिटेल

 Written By: Vanson Soral
 Published : Mar 03, 2025 07:59 am IST,  Updated : Mar 03, 2025 02:52 pm IST

IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत और वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की नजरें फाइनल का टिकट हासिल करने पर होंगी।

IND vs AUS - India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : GETTY

IND vs AUS Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच के नतीजे के साथ ही ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के शेड्यूल की तस्वीर साफ हो गई। टीम इंडिया ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए अपने ग्रुप-ए में टॉप पर फिनिश किया। टीम इंडिया का सेमीफाइनल में अब वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा। वहीं, न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत होगी। सेमीफाइनल के पहले मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मुकाबले को फैंस फ्री में भी देख सकते हैं। मोबाइल और लैपटॉप पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का फ्री में लुत्फ उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कब, कहां और कैसे आप चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले फ्री में देख सकते हैं।

IND vs AUS, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच डिटेल्स

  • तारीख और दिन: 4 मार्च 2025, मंगलवार
  • वेन्यू: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई
  • समय: दोपहर 2 बजकर 30 मिनट 
  • टॉस: दोपहर 2 बजे 

कैसे देखें फ्री में IND vs AUS सेमीफाइनल मैच 

भारत में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैचों का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉट स्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाल सेमीफाइनल मुकाबले का आनंद फ्री में भी लिया जा सकता है। इसके लिए जियो हॉटस्टार की ऐप या वेबसाइट पर जाना होगा। अगर किसी के पास जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो भी मोबाइल या लैपटॉप में इस मैच का फ्री में लुत्फ उठाया जा सकता है। इसके लिए जियो हॉटस्टार की ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं और फिर मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद फ्री में मैच देख सकते हैं। जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी लाइव मैच देखा जा सकता है। 

दोनों टीमों का स्क्वॉड 

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, कूपर कोनोली, एडम जम्‍पा।

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy 2025: भारत नहीं ऑस्ट्रेलिया का चैंपियन बनना तय? 10 साल बाद बना फिर ये अद्भुत संयोग

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा की किस्मत ने फिर दिया धोखा, बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल