1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से यहां हो गई सबसे बड़ी चूक, अब भुगतना पड़ा अंजाम

IND vs AUS: नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से यहां हो गई सबसे बड़ी चूक, अब भुगतना पड़ा अंजाम

 Edited By: Rishikesh Singh
 Published : Feb 09, 2023 04:24 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 04:24 pm IST

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बड़ी भूल कर दी है। अब उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

IND vs AUS, India vs Australia, Border Gavaskar Trophy- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम Image Source : PTI

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज नागपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम की ओर से जडेजा ने पांच विकेट झटके। कंगारू टीम ने इस मैच में एक बड़ी भूल कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में एक ऐसे खिलाड़ी को अपने प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया जो उनके लिए मैच विनर साबित हो सकता है। इस खिलाड़ी ने कई मौको पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले कुछ समय से यह खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहा है। हम बात कर रहे हैं ट्रेविस हेड की। हेड को टीम में शामिल ना किए जाने के फैसले से हर कोई हैरान नजर आया। 

दिग्गजों ने लगाई क्लास

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मैथ्यू हेडन और स्टीव वॉ ने भी कप्तान पैट कमिंस के इस फैसले पर हैरानी जताई। हेडन ने कहा कि ट्रेविस हेड भी यह जानने के बाद हैरान थे कि वह यह मैच नहीं खेल रहे हैं। टीम मैनेजमेंट ने हेड की जगह इस मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को मौका दिया है। माना जा रहा है कि हेड बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं इसी कारण से उन्हें नहीं खेलाया गया। मैथ्यू हेडन ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग 11 चुने जाने के बाद फॉक्स क्रिकेट पर कहा कि मुझे इस पर (हेड को बाहर करने पर) विश्वास नहीं हो रहा। मार्क वॉ उसके साथ बैठे थे और हेड को भी इस पर विश्वास नहीं हो रहा था। मेरे लिए वह गर्मियों के सत्र में खेलने के लिए बेस्ट खिलाड़ी थे। मुझे पता है कि ब्रिसबेन के गाबा में पूरी तरह से अलग परिस्थितियां थी लेकिन ब्रिसबेन में उसके 90 रन (साउथ अफ्रीका के खिलाफ) शानदार थे। उन्होंने ऐसे रन बनाए जैसे वह सपाट विकेट थी लेकिन ऐसा नहीं था। वह घास से भरी हरी पिच थी।

स्टीव वॉ टीम मैनेजमेंट की इस फैसले से काफी ज्यादा हैरान नजर आए। वॉ ने टीम सेलेक्टर्स के अध्यक्ष जॉर्ज बेली और हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की जमकर क्लास लगा डाली। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पिच को लेकर हो रही चर्चा को काफी ज्यादा सीरियस ले लिया। वॉ ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा विश्वास करना मुश्किल है कि हम दुनिया में चौथे नंबर के टेस्ट बल्लेबाज को बाहर कर सकते हैं और शायद पिछले 12 महीनों में हमारे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को और साथ ही वह औसत ऑफ स्पिन से बेहतर गेंदबाजी करते है। इंतजार करते हैं और देखते हैं। शायद ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता जीनियस हैं।

मजबूत स्थिति में भारत

भारतीय टीम इस मैच पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। मैच की पहली पारी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 177 पर ऑलआउट कर दिया। वहीं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत की ओर से रोहित शर्मा शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वह काफी तेजी से रन बना रहे हैं। मैच का लाइव एक्शन जाननें के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लीक करें।

यह भी पढ़े-

IND vs AUS 1st Test Day 1 Live Score Updates

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल