Rohit Sharma Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से हो रही है। सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। दरअसल रोहित के पास ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ा कारनामा करने का मौका है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें 12 सिक्स की जरूरत है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 सिक्स लगा चुके हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 46 वनडे में 88 छक्के लगा चुके हैं। रोहित के पास आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे एक नया इतिहास रचने का गोल्डन चांस है। रोहित वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 सिक्स जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें सिर्फ 12 छक्कों की जरूरत है। अब इस तीन मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं या नहीं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।
लिस्ट में सचिन और तेंदुलकर का नाम भी शामिल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो दूसरे नंबर पर इयोन मोर्गन का नाम है। मोर्गन ने 57 मैचों में 48 सिक्स लगाए हैं। तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 71 मैचों में 35 सिक्स लगाए थे। नंबर 4 पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम है। धोनी ने अब तक 55 मैचों में 33 सिक्स लगाए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रैंडन मैकुलम का नाम पांचवें नंबर पर है। वह 47 वनडे में 33 सिक्स लगा चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज
- रोहित शर्मा - 88 सिक्स (46 वनडे)
- इयोन मोर्गन - 48 सिक्स (57 वनडे)
- सचिन तेंदुलकर - 35 सिक्स (71 वनडे)
- एमएस धोनी - 33 सिक्स (55 वनडे)
- ब्रैंडन मैकुलम - 33 सिक्स (47 वनडे)
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल
ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान) , जेवियर बार्लेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवन, जोश फिलीप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क
यह भी पढ़ें
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीत की आवश्यकता, इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है Playing 11
ODI सीरीज से पहले कप्तान गिल ने रोहित-विराट की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा-हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला