1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गोली की रफ्तार से आया श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो, हक्के-बक्के रह गए एलेक्स कैरी

गोली की रफ्तार से आया श्रेयस अय्यर का रॉकेट थ्रो, हक्के-बक्के रह गए एलेक्स कैरी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 04, 2025 06:42 pm IST,  Updated : Mar 04, 2025 06:42 pm IST

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम की तरफ से श्रेयस अय्यर ने शानदार फील्डिंग की। उन्होंने कंगारू बल्लेबाज एलेक्स कैरी को अपने रॉकेट थ्रो से रन आउट किया।

Alex Carey & Shreyas Iyer- India TV Hindi
एलेक्स कैरी, श्रेयस अय्यर Image Source : X

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले बैटिंग करते हुए 264 रनों पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में सबसे अहम योगदान स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी का रहा। दोनों ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच के आखिरी के ओवरों में एलेक्स कैरी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वो टीम को 270-280 के स्कोर तक ले जाएंगे। लेकिन श्रेयस अय्यर की शानदार फील्डिंग की वजह से उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

श्रेयस अय्यर की शानदार फील्डिंग

दरअसल भारत की तरफ से पारी का 48वां ओवर हार्दिक पांड्या डालने के लिए। उस ओवर की पहली गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हल्के हाथों से एक शॉट खेला। वो इस गेंद पर दो रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखना चाहते थे। लेकिन डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर मौजूद श्रेयस अय्यर तेजी से गेंद की तरफ भागे और गेंद को पकड़कर विकेटकीपर एन्ड पर फेंका। उनका ये थ्रो उतना सटीक था की गेंद सीधे स्टंप पर जाकर लगी और एलेक्स कैरी को पवेलियन लौटना पड़ा। कैरी 57 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए।

IND vs AUS: मैच का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। इस चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने आउट किया। उसके बाद ट्रेविस हेड ने धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बड़े शॉट खेले। लेकिन अपने पहले ही ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें अपनी जाल में फंसाया। हेड 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लाबुशेन ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। लाबुशेन 36 गेंद में 29 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ टॉप रन स्कोरर रहे, उन्होंने 96 गेंद में 73 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में स्टीव स्मिथ ने चार चौका और एक छक्का लगाया। भारत की तरफ से गेंदबाजी में  मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें

बिना सेमीफाइनल खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगा साउथ अफ्रीका? अगर बारिश की वजह से नहीं हो पाया मैच

कुलदीप यादव ने मैच में कर दी बड़ी गलती, बुरी तरह से आगबबूला हुए कोहली; रोहित ने दिया ऐसा रिएक्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल