1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें मुकाबला

IND vs AUS: पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां और कितने बजे देखें मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 05, 2026 07:30 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 07:30 pm IST

IND W vs AUS W: भारतीय महिला टीम जो अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, उसे मेजबान टीम के खिलाफ 6 मार्च से पर्थ के वाका क्रिकेट ग्राउंड पर पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलना है।

Indian Women Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम। Image Source : PTI

भारतीय महिला टीम जो अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है वहां उनका प्रदर्शन अब तक लिमिटेड ओवर्स में सीरीज में काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है। टीम इंडिया ने इस दौरे की शुरुआत में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। इसके बाद खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ एक मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाएगा।

पर्थ के वाका क्रिकेट ग्राउंड पर होगा दोनों टीमों के बीच मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच में खेले जाने वाला पिंक बॉल टेस्ट मैच 6 मार्च से पर्थ के वाका क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। दोनों टीमों के बीच में इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार 6 मार्च को सुबह 10:50 पर होगी। दोनों टीमों के बीच अब तक टेस्ट क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच में कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें साफतौर पर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का पलड़ा भारी दिखता है। भारतीय महिला टीम जहां सिर्फ एक मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने 4 मुकाबलों को अपने नाम किया है जबकि 6 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।

कब-कहां और कैसे देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट मैच

पर्थ के वाका क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं इस मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह जियो हॉटस्टार की ऐप पर होगा जहां पर फैंस इस लॉगिन कर आसानी से इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय महिला टीम - हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतीक रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, मैटलन ब्राउन, एश्ले गार्डनर, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, रेचल ट्रेनमैन, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका, श्रीलंका के बाद बन सकती है दूसरी टीम

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब राशिद खान को कप्तानी से हटाया गया, अफगानिस्तान ने नए टी20 कप्तान का किया ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल