1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG, 1st ODI HIGHLIGHTS: भारत ने अंग्रेजों को 10 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, रोहित-बुमराह रहे स्टार

IND vs ENG, 1st ODI HIGHLIGHTS: भारत ने अंग्रेजों को 10 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त, रोहित-बुमराह रहे स्टार

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Jul 12, 2022 04:19 pm IST,  Updated : Jul 12, 2022 09:30 pm IST

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल में खेले गए पहले वनडे को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है।

IND vs ENG, 1st ODI- India TV Hindi
IND vs ENG, 1st ODI

IND vs ENG, 1st ODI CRICKET SCORE and INDIA vs ENGLAND SCORECARD:

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की। इंग्लैंड के 111 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने लंदन के दी ओवल में इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया और 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की तरफ से रोहित शर्मा 76 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट झटके। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 110 रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल