1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 1st T20 Playing 11 Prediction: रोहित शर्मा इन 11 खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव, राहुल-अर्शदीप को करना पड़ सकता है इंतजार

IND vs ENG 1st T20 Playing 11 Prediction: रोहित शर्मा इन 11 खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव, राहुल-अर्शदीप को करना पड़ सकता है इंतजार

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 06, 2022 09:50 pm IST,  Updated : Jul 06, 2022 09:50 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच 7, 9 और 10 जुलाई को तीन मैचों की टी20 सीरीज के तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 12, 14 और 17 जुलाई को तीन वनडे मैच होंगे।

साउथैम्पटन में पहले...- India TV Hindi
साउथैम्पटन में पहले टी20 के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों से बात करते कप्तान रोहित शर्मा Image Source : TWITTER BCCI

Highlights

  • रोहित शर्मा और ईशान किशन कर सकते हैं पारी की शुरुआत
  • हार्दिक पंड्या पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
  • अर्शदीप सिंह और राहुल त्रिपाठी का बढ़ सकता है इंतजार

IND vs ENG 1st T20: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 7 जुलाई को साउथैम्पटन के द रोज बाउल मैदान पर खेलेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की लंबे समय बाद इंटरनेशनल टीम में वापसी होगी। वहीं इस मुकाबले में टीम के कुछ मुख्य खिलाड़ी विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत नहीं खेल पाएंगे। हेड कोच राहुल द्रविड़ भी इस मैच के लिए टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ  1 जुलाई से 5 जुलाई तक बर्मिंघम में पांचवां टेस्ट मैच खेला था। इस मैच के खत्म होने और पहले टी20 के बीच महज एक दिन का अंतर था। इसलिए हेड कोच द्रविड़ समेत विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर 9 जुलाई को बर्मिंघम में होने वाले दूसरे टी20 के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। आखिरी मैच सीरीज का 10 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।

किसे मिलेगा अंतिम-11 में मौका?

इस मैच में लंबे समय बाद टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा वापसी करते नजर आएंगे। इसके अलावा आयरलैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले दीपक हुड्डा पर भी सभी की नजरें होंगी। डीके एक बार फिर से फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। कप्तान रोहित के साथ ईशान किशन पारी की शुरुआत करेंगे और संजू सैमसन व सूर्यकुमार यादव के ऊपर तीसरे व चौथे नंबर की जिम्मेदारी होगी। आयरलैंड सीरीज में कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या की भूमिका पर भी नजरें होंगी। राहुल त्रिपाठी और अर्शदीप सिंह को डेब्यू का इंतजार करना पड़ सकता है।

IND vs ENG 1st T20I: साउथैम्पटन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब, इस मैदान पर इंग्लैंड से कभी नहीं जीता भारत

गेंदबाजी अटैक की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल के साथ आवेश खान तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। स्पिन की बागडोर युजवेंद्र चहल के हाथों में होगी। हार्दिक पंड्या और दीपक हुड्डा पांचवें गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में भारत चार नियमित गेंदबाजों के साथ उतर सकता है। दूसरी तरह इयोन मॉर्गन के संन्यास के बाद कप्तान बने जोस बटलर पर भी सभी की नजरें होंगी। आईपीएल के बाद नीदरलैंड सीरीज में बटलर ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी थी।

यह हो सकती है दोनों टीमों की Playing 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, आवेश खान।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जेसन रॉय, डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, रीस टॉपली, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल