1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: 5 साल बाद राजकोट में खेला जाएगा टेस्ट मैच, जानें कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

IND vs ENG: 5 साल बाद राजकोट में खेला जाएगा टेस्ट मैच, जानें कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

 Written By: Mohid Khan
 Published : Feb 12, 2024 06:40 am IST,  Updated : Feb 12, 2024 06:40 am IST

India vs England: राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैदान पर भारतीय टीम 5 साल बाद कोई टेस्ट मैच खेलेगी।

IND vs ENG 3rd Test- India TV Hindi
5 साल बाद राजकोट में टेस्ट मैच Image Source : GETTY

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। दोनों टीमें सीरीज में फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। वहीं, इस मैदान पर 5 साल के बाद कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा। 

5 साल बाद राजकोट में खेला जाएगा टेस्ट मैच

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पिछला टेस्ट मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 2018 में खेला गया था। वहीं, इस मैदान पर कुल दो टेस्ट मैच ही खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने एक मैच जीता है और एक मैच ड्रॉ रहा है। टीम इंडिया ने इस मैदान पर एक टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ भी खेला था जो ड्रॉ पर खत्म हुआ था। इस मैच में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को काफी शानदार टक्कर दी थी। 

2016 भारत-इंग्लैंड राजकोट टेस्ट मैच

2016 राजकोट टेस्ट मैच ने इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 537 रन बनाए थे। इस दौरान जो रूट ने 124 रन और बेन स्टोक्स ने 128 रन की पारी खेली थीं। वहीं, मोईन अली ने भी 117 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 488 रन ही बनाए थे। भारत की ओर से मुरली विजय ने 126 और चेतेश्वर पुजारा ने 124 रन की पारी खेली थी। वहीं, इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 260 रनों पर घोषित कर दी थी और 5वें दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे, जिसके चलते ये मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। 

आखिरी तीन टेस्ट मैचों का शेड्यूल 

तीसरा टेस्ट- 15 फरवरी से, राजकोट 

चौथा टेस्ट- 23 फरवरी से, रांची 
पांचवां टेस्ट- 07 मार्च से, धर्मशाला 

आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

ये भी पढ़ें

भारतीय नहीं, अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में जीता इस खिलाड़ी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब

Uday Saharan: फाइनल मैच हारते ही टूटा कप्तान उदय सहारन का दिल, बताई हार की सबसे बड़ी वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल