1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG 4th Test Dream11: बुमराह या आर्चर किसे बनाए कप्तान, अपनी टीम में दें इन 11 प्लेयर्स को जगह

IND vs ENG 4th Test Dream11: बुमराह या आर्चर किसे बनाए कप्तान, अपनी टीम में दें इन 11 प्लेयर्स को जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 23, 2025 12:52 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 12:52 pm IST

IND vs ENG: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें एकबार फिर से जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर पर रहने वाली हैं।

Jasprit Bumrah and Jofra Archer- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले की शुरुआत 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम को मिली 22 रनों से हार के बाद मेजबान इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे है, ऐसे में चौथा टेस्ट काफी अहम हो गया, जिसमें टीम इंडिया की कोशिश सीरीज को 2-2 से बराबर करने पर होगी। मैनचेस्टर टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव तय हैं, जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी और आकाश दीप पहले ही इस मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में हम आपको मैनचेस्टर टेस्ट मैच की संभावित ड्रीम 11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

पांच बल्लेबाज और 2 विकेटकीपर को दें अपनी टीम में जगह

मैनचेस्टर टेस्ट मैच की संभावित ड्रीम11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और जेमी स्मिथ को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं, जिसमें दोनों ही प्लेयर्स का बल्ला अब तक इस सीरीज में जमकर बोलते हुए देखने को मिला है। वहीं बल्लेबाजों के विकल्प में आप जो रूट, शुभमन गिल, केएल राहुल, बेन डकेट और यशस्वी जायसवाल को शामिल कर सकते हैं। इन सभी प्लेयर्स ने अब तक तीनों मुकाबलों में बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया है। वहीं ऑलराउंडर प्लेयर्स में आप बेन स्टोक्स को चुन सकते हैं, जबकि प्रमुख गेंदबाजों में आप मैनचेस्टर के मौसम और पिच को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स को चुन सकते हैं।

बुमराह को बनाएं कप्तान, जो रूट को उपकप्तान

इस मुकाबले को लेकर आप अपनी संभावित ड्रीम 11 टीम में जसप्रीत बुमराह को कप्तान बना सकते हैं जिनका गेंद से बेहतरीन फॉर्म देखने को मिला है और मैनचेस्टर में उसके जारी रहने की उम्मीद है। वहीं उपकप्तान के लिए आप जो रूट को चुन सकते हैं, जिनका इस मुकाबले में बल्ले से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच की संभावित ड्रीम 11 टीम

ऋषभ पंत, जेमी स्मिथ, जो रूट (उपकप्तान), शुभमन गिल, केएल राहुल, बेन डकेट, यशस्वी जायसवाल, बेन स्टोक्स, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान का हुआ बेड़ा गर्क, T20I में पहली बार बांग्लादेश के सामने हुआ ऐसा हाल

‘बीसीसीआई को भी देश के कानून का पालन करना होगा', खेल मंत्रालय के सूत्र ने दी जानकारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल