Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए चौथे टेस्ट में इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू, रोहित शर्मा ने दिया मौका

IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए चौथे टेस्ट में इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू, रोहित शर्मा ने दिया मौका

Written By: Rishikesh Singh Published : Feb 23, 2024 09:01 am IST, Updated : Feb 23, 2024 09:13 am IST

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने एक खिलाड़ी को टेस्ट डेब्यू करने का मौका दिया है। यह मैच रांची में खेला जा रहा है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY टीम इंडिया के साथ कप्तान रोहित शर्मा

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से एक खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिला है। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में टीम इंडिया चौथे मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। इस मैच के लिए भारत के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है। ऐसे में उनकी जगह आकाशदीप सिंह को खिलाया जा रहा है। यह आकाशदीप सिंह का डेब्यू मैच होगा। रांची में रोहित शर्मा की कप्तानी में आकाशदीप सिंह को यह मौका मिला है।

टीम इंडिया के लिए कुल चार डेब्यू

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के दौरान अब कुल चार खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू कर लिया है। इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और रजत पाटीदार ने अपना डेब्यू किया था। अब आकाशदीप सिंह इस सीरीज में डेब्यू करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। आकाशदीप सिंह को टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने डेब्यू कैप दिया। आकाशदीप सिंह पर जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी कर रही है क्योंकि इंग्लैंड टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

युवाओं से भरी टीम इंडिया

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में युवा खिलाड़ियों से भरी नजर आ रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के युवाओं ने इस सीरीज में अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पहले बल्लेबाजों में युवा खिलाड़ी भरे हुए थे, लेकिन रांची टेस्ट में आकाशदीप सिंह के आ जाने के लिए गेंदबाजी में युवा खिलाड़ी की एंट्री हो गई है। टॉप ऑर्डर से लेकर गेंदबाजों तक नजर डालें तो इस मुकाबले में 6 युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा पर इन खिलाड़ियों से अच्छा करवाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाशदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

यह भी पढ़ें

IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का मास्टर प्लान, जानें क्यों विशाखापट्टनम में खेलेंगे अपने सभी होम मैच

IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, टीम में ऋषभ पंत निभाएंगे ये काम

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement