1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : Team India के लिए बुरी खबर, ये खिलाड़ी टीम से हो सकता है बाहर

IND vs ENG : Team India के लिए बुरी खबर, ये खिलाड़ी टीम से हो सकता है बाहर

 Published : Jun 15, 2022 04:29 pm IST,  Updated : Jun 15, 2022 04:42 pm IST

जिन खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के लिए आराम दिया गया है, वे खिलाड़ी गुरुवार मुंबई से लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे।

Lokesh Rahul- India TV Hindi
Lokesh Rahul Image Source : PTI

Highlights

  • भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से खेला जाना है टेस्ट मैच
  • सीरीज के लिए रोहित शर्मा कप्तान और केएल राहुल हैं उपकप्तान
  • भारत की एक टीम गुरुवार को रवाना होगी, दूसरी टीम बाद में जाएगी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस वक्त पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं और दो अभी बाकी हैं। भारतीय टीम पहले दो मैच हार चुकी है, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए तीसरा मैच जीतकर सीरीज को जिंदा रखा है। सीरीज का चौथा मैच 17 जून और आखिरी मैच 19 जून को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएंगे। इंग्लैंड के साथ भारत को एक टेस्ट मैच खेलना है, इसके बाद वन डे और टी20 सीरीज भी खेली जानी बाकी है। जिन खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के लिए आराम दिया गया है, वे खिलाड़ी गुरुवार मुंबई से लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे। इसके बाद जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खत्म हो जाएगी, उसके बाद इस टीम में शामिल खिलाड़ी लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे। इस बीच टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आई है। खबर है कि सीरीज के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल का इस सीरीज के लिए खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है। 

इस वक्त एनसीए में ​हैं केएल राहुल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही सीरीज के पहले केएल राहुल को कप्तान बनाया गया था, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही वे चोटिल हो गए और पूरी सीरीज से बाहर हो  गए। इसके बाद ऋषभ पंत को टीम का नया कप्तान बनाया गया। केएल राहुल का अब इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। टेस्ट मैच के लिए उनका इंग्लैंड जाना पक्का नहीं है। भारत और इंग्लैंड के बीच एक से पांच जुलाई तक टेस्ट मैच खेला जाना है। क्रि​कबज की एक रिपोर्ट के अनुसार यह साफ नहीं है कि राहुल कब तक मैदान से बाहर रहेंगे। माना जाता है कि उन्होंने कुछ दिन पहले बेंगलुरु में एनसीए में रिपोर्ट किया था और यह पता चला है कि उनकी चोट पूरी तरह से ठीक हुई है कि नहीं। क्रि​कबज को सूत्रों ने संकेत दिया है कि इंग्लैंड सीरीज में उनकी भागीदारी संदिग्ध है, लेकिन यह पता नहीं नहीं चल सका है कि वे वन डे और टी20 सीरीज का हिस्सा होंगे या नहीं। 

ऋषभ पंत बन सकते हैं टीम इंडिया के उपकप्तान 
टेस्ट सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई है, उसका उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया है। ऐसे में अगर वे इंग्लैंड नहीं जाते हैं तो भारतीय टीम को नया उपकप्तान भी चुनना होगा। माना जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो ऋषभ पंत इस टीम के उपकप्तान हो सकते हैं। देखना ये भी दिलचस्प होगा कि क्या केएल राहुल की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाता है या फिर यही टीम एक टेस्ट मैच खेल जाएगी। 

इंग्लैंड दौेर के लिए टेस्ट टीम इंडिया 
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल