1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड की धरती पर टीम इंडिया दम दिखाने के लिए तैयार, देर रात होगा मुकाबलों का आगाज, ये रहा पूरा शेड्यूल

इंग्लैंड की धरती पर टीम इंडिया दम दिखाने के लिए तैयार, देर रात होगा मुकाबलों का आगाज, ये रहा पूरा शेड्यूल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 26, 2026 12:29 pm IST,  Updated : May 26, 2026 12:30 pm IST

IND vs ENG: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड की धरती पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी।

IND vs ENG- India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड Image Source : AP

India Tour of England: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। टीम इंडिया 24 मई को इंग्लैंड पहुंची। यहां पहुंचते ही टीम इंडिया एक्शन मोड में आ गई है और चेम्सफोर्ड के मैदान पर अभ्यास सत्र के साथ अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 25 मई को टीम इंडिया की ECB डेवलेपमेंट वूमेन्स इलेवन से टक्कर हुई। इस मैच में भारतीय टीम 7 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। अब टीम इंडिया इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है।

भारत और इंग्लैंड के बीच 28 मई से T20I सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमों की नजर T20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत करने पर टिकी हैं। ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का 12 जून से आगाज होगा। इससे पहले टीम इंडिया के पास इंग्लैंड की धरती पर खुद को आजमाने के लिए 3 मुकाबले मिलेंगे। हालांकि, इंग्लैंड को उसी के घर में हराना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा, लेकिन भारतीय टीम वर्ल्ड कप से पहले अपनी पूरी ताकत इस अहम सीरीज में झोंकना चाहेगी।

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम 28 मई को चेम्सफोर्ड में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। इसके बाद दूसरा मैच ब्रिस्टल में 30 मई को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला टांटन में 2 जून को खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैचों में शिरकत करती नजर आएगी। इसके बाद भारतीय टीम 14 जून को अपने पहले T20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी।

भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल

28 मई 2026: पहला T20I, चेम्सफोर्ड

30 मई 2026: दूसरा T20I, ब्रिस्टल
2 जून 2026: तीसरा T20I, टांटन

T20I सीरीज के मैचों की टाइमिंग

भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों T20I मैच स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से खेले जाएंगे। भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से मुकाबलों का आगाज होगा। ऐसे में भारतीय फैंस को मैच का लुत्फ उठाने के लिए देर रात तक जागना पड़ेगा। 

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्सी स्मिथ, इसी वोंग, डैनी व्याट-हॉज।

इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

यह भी पढ़ें:

Dharamsala Weather Report: धर्मशाला में मौसम बनेगा विलेन? बारिश ने बढ़ाई गुजरात टाइटंस की टेंशन

ऑरेंज कैप की रेस में नया मोड़, दौड़ से बाहर हो गया भारतीय ​बल्लेबाज, 600 रन से भी चूका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल