1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: बुमराह या सिराज लॉर्ड्स में किसका बेहतर है रिकॉर्ड? टीम इंडिया के लिए ये गेंदबाज अहम

IND vs ENG: बुमराह या सिराज लॉर्ड्स में किसका बेहतर है रिकॉर्ड? टीम इंडिया के लिए ये गेंदबाज अहम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 08, 2025 01:22 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 01:24 pm IST

IND vs ENG: लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

जसप्रीत बुमराह और...- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले को टीम इंडिया ने अपने नाम करने के साथ सीरीज को रोमांचक बना दिया है। अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई से ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां पर पिछली बार टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मात दी थी। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है। ऐसे में लॉर्ड्स की पिच पर मोहम्मद सिराज और बुमराह दोनों का ही सामना करना इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए आसान काम नहीं होगा।

बुमराह और सिराज का लॉर्ड्स के ग्राउंड पर ऐसा है रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को अब तक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 1-1 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। इसमें बुमराह का रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 2 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 37.33 के औसत से कुल 3 विकेट हासिल किए हैं। वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर देखने को मिलता है। सिराज ने 2 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 15.75 के औसत से 8 विकेट हासिल किए हैं, इसमें उनका लॉर्ड्स के मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन 4 विकेट है। मोहम्मद सिराज मौजूदा सीरीज के पहले मुकाबले में गेंद से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके थे, लेकिन एजबेस्टन टेस्ट में उन्होंने अपने फॉर्म में शानदार तरीके से वापसी करने के साथ कुल 7 विकेट हासिल किए।

आकाश दीप पर भी रहेगी सभी नजरें

बुमराह और सिराज के अलावा लॉर्ड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में आकाश दीप का खेलना तय है। आकाश का एजबेस्टन टेस्ट में गेंद से काफी बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें वह कुल 10 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। ऐसे में लॉर्ड्स में आकाश दीप का प्रदर्शन गेंद से कैसा रहता है इस पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। अब तक टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में कुल 19 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ तीन को जीतने में कामयाबी मिली तो वहीं 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 4 मैच ड्रॉ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

ये ​खिलाड़ी है लॉर्ड्स का राजा, इस बार चला बल्ला तो बढ़ेगी टेंशन

टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिली टीम में जगह, दिग्गज प्लेयर नहीं होगा हिस्सा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल