1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: ओवल टेस्ट में मौसम बढ़ा सकता है टेंशन, पांचों दिन ऐसा रहेगा वेदर

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में मौसम बढ़ा सकता है टेंशन, पांचों दिन ऐसा रहेगा वेदर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 30, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 04:06 pm IST

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में बारिश का खलल मुकाबले के पांचों दिन देखने को मिल सकता है।

IND vs ENG Ovel Test Match- India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड ओवल टेस्ट मैच वेदर Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें मेजबान इंग्लैंड जहां 2 मैच जीतने में कामयाब रही तो वहीं एक मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किया। वहीं एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का पांचवां मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम की नजरें जीत हासिल करने पर होगी ताकि सीरीज को बराबरी पर खत्म करने में कामयाबी हासिल की जा सके। वहीं ओवल टेस्ट मैच में मौसम भी अहम भूमिका निभाएगा और बारिश पांचों दिन के खेल में खलल डालने का प्रयास कर सकती है।

पहले दिन ही 90 फीसदी बारिश होने का अनुमान

ओवल टेस्ट मैच के दौरान पहले दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो लंदन में 31 जुलाई के दिन एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 90 फीसदी तक बारिश का अनुमान है। वहीं पूरे दिन बादलों का भी जमावड़ा देखने को मिलेगा जिससे टॉस काफी अहम रहने वाला है। पहले दिन के तापमान को लेकर बात की जाए तो वह 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं इसके बाद दूसरे दिन यानी 1 अगस्त के मौसम को लेकर देखा जाए तो उस दिन 60 फीसदी बारिश का अनुमान है, वहीं 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

आखिरी दिन बारिश होने की कम उम्मीद

पांचवें टेस्ट मैच के आखिरी तीन के खेल में बारिश होने के कम आसार की संभावना जताई गई है, जिसमें तीसरे दिन यानी 2 अगस्त को सिर्फ 25 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 3 अगस्त को जहां सिर्फ 58 फीसदी बारिश होने की उम्मीद है तो वहीं उसके बाद आखिरी दिन यानी 4 अगस्त के वेदर रिपोर्ट को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश होने की सिर्फ 25 फीसदी संभावना जताई गई है, ऐसे में इस मुकाबले में तेज गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि इंग्लैंड में मौसम का असर खेल पर अक्सर देखने को मिलता है, जिसमें बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

ये भी पढ़ें

ICC Rankings में फिर से उठापटक, यशस्वी जायसवाल को भयंकर नुकसान, पंत ने मारी छलांग

IPL 2026: KKR का साथ छोड़ LSG से जुड़ा ये धाकड़ कोच, टीम इंडिया को भी दे चुके हैं कोचिंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल