1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 के लिए फिट हुआ ये स्टार खिलाड़ी

IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 के लिए फिट हुआ ये स्टार खिलाड़ी

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jan 31, 2025 08:53 am IST,  Updated : Jan 31, 2025 08:53 am IST

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय टीम का एक स्टार खिलाड़ी इस मुकाबले से पहले फिट हो गया है। यह मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : PTI

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसके बाद टीम इंडिया इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम की निगाहें सीरीज में बराबरी हासिल करने पर होगी। इसी बीच टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर

भारतीय टीम के लिए चौथे टी20 मैच से पहले एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम इंडिया ने इस सीरीज में काफी अच्छी प्रदर्शन किया है, लेकिन रिंकू सिंह की गैरमौजूदगी टीम इंडिया को खली है। रिंकू सिंह ने इंजरी के कारण सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच मिस किया था। मगर वह अब पूरी तरह से फिट हो गए और चौथे टी20 मैच के लिए तैयार हैं। रिंकू सिंह की वापसी के बाद ध्रुव जुरेल को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है। उन्होंने दूसरे और तीसरे टी20 मैच में रिंकू को रिप्लेस किया था।

नेट्स पर बहाया पसीना

टीम इंडिया के निचले क्रम के बल्लेबाज ने कोलकाता में पहला मैच खेला था, लेकिन दूसरे मैच से पहले चोट लगने के कारण अगले दो मैचों से बाहर हो गए। पीटीआई के रिपोर्ट के अनुसार,  रिंकू ने चौथे टी20 मैच से पहले नेट्स में जमकर बल्लेबाजी की है। स्पिनरों के खिलाफ साहसिक लैप्स और स्वीप की कोशिश की, तेज गेंदबाजों के खिलाफ सहज दिखे और विशेषज्ञ राघवेंद्र और सहायक कोच अभिषेक नायर से थ्रोडाउन भी लिया। ऐसे में रिंकू की खेलने की संभावना काफी ज्यादा है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी , वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर

यह भी पढ़ें

Champions Trophy 2025 से पहले PCB को लगा बड़ा झटका, इस बड़ी वजह के चलते नहीं होगा कप्तानों का फोटोशूट

मुंबई इंडियंस को हुआ बड़ा फायदा, इंग्लैंड की लीग में भी होगी उनकी अपनी टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल