1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: संजू सैमसन ने सिर्फ 7 गेंद खेलकर रच दिया इतिहास, अब तक सिर्फ 2 भारतीय ही कर पाए थे ऐसा

IND vs ENG: संजू सैमसन ने सिर्फ 7 गेंद खेलकर रच दिया इतिहास, अब तक सिर्फ 2 भारतीय ही कर पाए थे ऐसा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 02, 2025 08:36 pm IST,  Updated : Feb 02, 2025 08:36 pm IST

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही T20I सीरीज के आखिरी मैच में बड़ा कीर्तिमान देखने को मिला। संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर बड़ा कारनामा किया।

IND vs ENG- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : GETTY

IND vs ENG, 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का आखिरी और 5वां मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। T20I सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव आखिरी मैच में टॉस हार गए। सूर्या को इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पांचवें T20I मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इंग्लैंड ने एक बदलाव करते हुए साकिब महमूद की जगह मार्क वुड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी की वापसी हुई। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की धाकड़ सलामी जोड़ी टीम इंडिया की ओर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पारी का आगाज करने मैदान में उतरी।

खास क्लब में संजू सैमसन की एंट्री

भारतीय सलामी जोड़ी अटैक करने के इरादे से मैदान पर उतरी थी जो पहली ही गेंद से साफ हो गए। पारी की पहली गेंद खेलने के लिए संजू सैमसन ने स्ट्राइक ली और गेंदबाजी का आगाज जोफ्रा आर्चर ने किया। आर्चर ने पहली ही गेंद शॉर्ट डाली जिस पर संजू सैमसन ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। संजू ने 70 मीटर लंबा छक्का जड़ा और इस तरह उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया। संजू पारी का आगाज छक्के से करने के साथ ही रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो गए।

संजू भारत के तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ने कमाल किया है। इससे पहले सिर्फ रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भारत की ओर से ये बड़ा करिश्मा किया था। संजू ने भले ही पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन वह सस्ते में आउट हो गए। संजू दूसरे ही ओवर में मार्क वुड का शिकार बने। उन्होंने 7 गेंद पर 16 रन बनाए। इस पारी में उनके बल्ले से एक चौका और छक्का आया। 

T20I मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • आदिल रशीद की गेंद पर रोहित शर्मा- अहमदाबाद, 2021
  • सिकंदर रजा की गेंद पर यशस्वी जयसवाल - हरारे, 2024 
  • जोफ्रा आर्चर की गेंद पर संजू सैमसन- वानखेड़े स्टेडियम, 2025

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल