1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs IRE Playing XI: टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में किए तीन बदलाव, सैमसन समेत इन खिलाड़ियों को मिला मौका

IND vs IRE Playing XI: टीम इंडिया ने दूसरे टी20 में किए तीन बदलाव, सैमसन समेत इन खिलाड़ियों को मिला मौका

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Jun 28, 2022 08:50 pm IST,  Updated : Jun 28, 2022 08:56 pm IST

भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में तीन बदलाव किए हैं।

IND vs IRE, 2nd T20i, india vs ireland, ind vs ire- India TV Hindi
IND vs IRE, 2nd T20i Image Source : GETTY

Highlights

  • भारत का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला
  • संजू सैमसन समेत तीन खिलाड़ियों को मौका
  • राहुल त्रिपाठी को नहीं मिला डेब्यू का मौका

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया के पास इस मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करने का मौका है। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने लगातार दूसरा टॉस जीता। इस बार उन्होंने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारतीय टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए हैं। टीम में आज संजू सैमसन, हर्षल पटेल और रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है। ऋतुराज गायकवाड, युजवेंद्र चहल और आवेश खान को आज जगह नहीं मिली है। बदलाव के साथ आज टीम इंडिया में तीन विकेटकीपर खेल रहे हैं।

तीन विकेटकीपर के साथ उतरी टीम इंडिया:

संजू सैमसन को आज ऋतुराज गायकवाड की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। इसका मतलब है कि आज के मैच में भारत की तरफ से तीन विकेटकीपर खेल रहे हैं। सैमसन से पहले ईशान किशन और दिनेश कार्तिक भी टीम का हिस्सा है और तीनों ही मुख्य रूप से विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। बीसीसीआई के ट्वीट के मुताबिक पिछले मैच से अलग इस मैच में ईशान विकेटकीपिंग करेंगे। पिछले मैच में यह काम कार्तिक ने किया था।

भारतीय प्लेइंग XI:

संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल