1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs IRE 2nd T20I Preview: टीम इंडिया की क्लीन स्वीप पर होगी नजर, दूसरे मैच में किसे मिल सकती है कैप

IND vs IRE 2nd T20I Preview: टीम इंडिया की क्लीन स्वीप पर होगी नजर, दूसरे मैच में किसे मिल सकती है कैप

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jun 27, 2022 06:34 pm IST,  Updated : Jun 27, 2022 06:34 pm IST

भारत ने पहले टी20 में आयरलैंड को 7 विकेट से हराया था। दो मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है।

IND vs IRE 2nd T20I Preview- India TV Hindi
IND vs IRE 2nd T20I Preview Image Source : INDIA TV

Highlights

  • भारत ने पहला टी20 मैच 7 विकेट से जीता
  • 28 जून को डबलिन के द विलेज में ही खेला जाएगा दूसरा मुकाबला
  • हार्दिक पंड्या की कप्तानी में पहली सीरीज जीतने पर टीम इंडिया की नजरें

आयरलैंड के खिलाफ मंगलवार को टी20 सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में भारतीय टीम क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। पहले मुकाबले में जहां भारत ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। वहीं गेंदबाजी में कुछ कमियां भी सामने आई थीं। इस आखिरी मुकाबले में भारत को उमरान मलिक जैसे अपने युवा खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और मौसम के साफ रहने की उम्मीद होगी। पहला मुकाबला बारिश के कारण 12-12 ओवर का हो हो पाया था। दूसरे मुकाबले में भी बारिश खलल डाल सकती है।

भारत फिलहाल सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले चुका है। अगर यह मुकाबला रद्द भी होता है तो भारत सीरीज जीत जाएगा। लेकिन नुकसान बस इतना होगा कि कुछ युवा खिलाड़ी खुद को साबित करने से चूक जाएंगे। ऐसे में आशा है कि अहम इंग्लैंड, वेस्टइंडीज सीरीज, एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले यहां खिलाड़ियों को एक अवसर और मिल जाए। पहले मैच में उमरान ने डेब्यू किया था, इस मैच में अर्शदीप सिंह और राहुल त्रिपाठी पर सभी की नजरें होंगी। साथ ही पहले मैच में गोल्डेन डक पर आउट हुए सूर्यकुमार यादव से भी अच्छे प्रदर्शन में लौटने की उम्मीद होगी।

संजू सैमसन की हो सकती है वापसी

पहले मुकाबले में चोट के कारण रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी नहीं कर सके और उनके पूरी तरह से फिट नहीं होने पर टीम में यह बदलाव भी देखने को मिल सकता है। वहीं इस मैच में संजू सैमसन को नहीं खिलाने पर कई सवाल भी उठे। ऐसे में संजू सैमसन को दूसरे मैच में मौका जरूर दिया जा सकता है। साथ ही अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में पूरी मजबूत टीम उतारी जानी है लिहाजा आयरलैंड के खिलाफ यह मैच युवा खिलाड़ियों के पास अपनी क्षमता दिखाने का आखिरी अवसर है। तेज गेंदबाज उमरान इस मौके को जरूर भुनाना चाहेंगे। 

भारत और आयरलैंड टी20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ दोनों कप्तान
Image Source : TWITTER CRICKET IRELANDभारत और आयरलैंड टी20 सीरीज की ट्रॉफी के साथ दोनों कप्तान

अर्शदीप को मिल सकता है मौका

भुवनेश्वर कुमार गेंद को दोनों तरफ से स्विंग कराने के अपने हुनर के कारण आयरलैंड के बल्लेबाजों को परेशान करने में कामयाब रहे। आवेश खान डेथ ओवरों में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और वह इसमें सुधार करना चाहेंगे। लेकिन पिछली सीरीज के पांचों मैच और यहां पहला मैच खेलने के बाद हो सकता है इस मैच में उनकी जगह अर्शदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिले। पहले मुकाबले में तेज गेंदबाज लय हासिल करने के लिए जूझते दिखे भुवी को छोड़कर। यही कारण था कि आयरलैंड ने 12 ओवर में 109 रनों का टार्गेट भारत को दिया था। 

IND vs IRE: भारत ने आयरलैंड को 7 विकेट से हराया, हार्दिक पंड्या और दीपक हुड्डा का चला बल्ला

दोनों टीमों के स्क्वॉड इस प्रकार हैं:-

भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक। 

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल