1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs IRE: भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कहर, टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ चौथी बार देखने को मिला ये कारनामा

IND vs IRE: भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कहर, टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ चौथी बार देखने को मिला ये कारनामा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 05, 2024 10:13 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 10:13 pm IST

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 8वें मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों का धमाकेदार खेल देखने को मिला। भारतीय गेंदबाजों के सामने आयरलैंड के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।

ind vs ire- India TV Hindi
टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ चौथी बार देखने को मिला ऐसा Image Source : GETTY

IND vs IRE T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेल रही है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों की ओर से घातक गेंदबाजी देखने को मिली है। इस मैच में आयरलैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे पूरी तरह फेल रही। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने एक ऐसा कारनामा किया जो इससे पहले टीम इंडिया की ओर से सिर्फ 3 बार ही देखने को मिला था। 

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का बड़ा कारनामा

आयरलैंड की टीम इस मैच में टीम इंडिया के सामने 16 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। भारतीय गेंदबाजों ने आयरलैंड को 96 रनों पर ढेर कर दिया। बता दें टी20 वर्ल्ड कप में ये सिर्फ चौथा मौका है जब टीम इंडिया ने सामने वाली टीम को 100 रन के अंदर ऑल आउट किया है। इससे पहले टीम इंडिया ये कारनामा इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया है। 

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर

इंग्लैंड - 80 रन

स्कॉटलैंड - 85 रन 
ऑस्ट्रेलिया - 86 रन 
आयरलैंड - 96 रन

भारतीय गेंदबाजों का दमदार खेल 

इस मैच में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी फेंका। वहीं, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 बल्लेबाजों का अपना शिकार बनाया। दूसरी ओर अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज के नाम एक-एक सफलता रही। बता दें टीम इंडिया ने इस मैच में 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें से 5 गेंदबाजों को सफलता मिली। 

12 साल बाद देखने को मिला ये कारनामा

टीम इंडिया ने इस पारी के दौरान आयरलैंड के 6 बल्लेबाजों को शुरुआती 10 ओवर में आउट किया। बता दें टी20 वर्ल्ड कप में ये सिर्फ दूसरा मौका है जब टीम इंडिया ने शुरुआती 10 ओवर में 6 विकेट हासिल किए। इससे पहले 2012 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को शुरुआती 10 ओवर में  किया था। 

ये भी पढ़ें

IND vs IRE: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही मैच में ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

IND vs IRE: टीम इंडिया को मिली नई ओपनिंग जोड़ी, रोहित शर्मा के साथ उतरेगा ये स्टार खिलाड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल