1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs IRE: टीम इंडिया को मिली नई ओपनिंग जोड़ी, रोहित शर्मा के साथ उतरेगा ये स्टार खिलाड़ी

IND vs IRE: टीम इंडिया को मिली नई ओपनिंग जोड़ी, रोहित शर्मा के साथ उतरेगा ये स्टार खिलाड़ी

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 05, 2024 07:53 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 07:53 pm IST

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में टीम इंडिया नई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी। ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

IND vs IRE - India TV Hindi
टीम इंडिया को मिली नई ओपनिंग जोड़ी Image Source : GETTY

IND vs IRE T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत हो गई है। टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेल रही है। दोनों टीमें न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया नई ओपनिंग छोड़ के साथ खेलती हुई दिखने वाली है। 

टीम इंडिया को मिली नई ओपनिंग जोड़ी

आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली पारी की शुरुआत करते हुए दिख सकते हैं। दरअसल, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में यशसवी जायसवाल को जगह नहीं मिली है। ऐसे में प्लेइंग 11 में रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए विराट कोहली ही इकलौते ऑप्शन हैं। वहीं, टीम में कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और संजू सैमसन को भी जगह नहीं मिली है। 

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 

आयरलैंड की प्लेइंग 11

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।

ये भी पढ़ें

AUS vs OMN Dream 11 Prediction: इन खिलाड़ियों को करें अपनी फैंटसी टीम में शामिल, हो सकता है बड़ा फायदा

IPL 2025 से पहले CSK में आर अश्विन की वापसी, मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल