1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs IRE: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही मैच में ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

IND vs IRE: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही मैच में ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 05, 2024 08:52 pm IST,  Updated : Jun 05, 2024 08:52 pm IST

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एक खास लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा है।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास Image Source : GETTY

IND vs IRE T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 8वां मैच भारत और आयरलैंड की टीमों के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत काफी शानदार अंदाज में की है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में 1 ओवर फेंकते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत मेडन ओवर के साथ की है। उन्होंने इस मैच में पारी का छठा ओवर मेडन फेंका। ये टी20I क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह का 11वां मेडन ओवर है। इसी के साथ वह टेस्ट प्लेइंग नेशन के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा है। भुवनेश्वर कुमार ने अपने टी20I करियर में 10 ओवर मेडन फेंके थे। लेकिन जसप्रीत बुमराह अब उनसे आगे निकल गए हैं। 

अर्शदीप सिंह की धमाकेदार शुरुआत

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्शदीप सिंह ने इस बार भी अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने पावरप्ले में 2 विकेट चटकाए। इसी के साथ वह टी20I क्रिकेट में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा है। जसप्रीत बुमराह के नाम टी20I पावरप्ले में 25 विकेट दर्ज हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह के पावरप्ले में 26 विकेट हो गए हैं। भुवनेश्वर कुमार 47 विकेट के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। 

T20I में भारत के लिए पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट

47 विकेट - भुवनेश्वर कुमार

26 विकेट - अर्शदीप सिंह
25 विकेट - जसप्रीत बुमराह

ये भी पढ़ें

IND vs IRE: टीम इंडिया को मिली नई ओपनिंग जोड़ी, रोहित शर्मा के साथ उतरेगा ये स्टार खिलाड़ी

AUS vs OMN Dream 11 Prediction: इन खिलाड़ियों को करें अपनी फैंटसी टीम में शामिल, हो सकता है बड़ा फायदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल