1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asian Games: क्वार्टरफाइनल में इस Playing 11 के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, नहीं बन रही इस प्लेयर की जगह!

Asian Games: क्वार्टरफाइनल में इस Playing 11 के साथ उतर सकती है टीम इंडिया, नहीं बन रही इस प्लेयर की जगह!

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Oct 02, 2023 12:57 pm IST,  Updated : Oct 02, 2023 12:57 pm IST

नेपाल, हांगकांग और मलेशिया ने क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है। 3 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें अपने-अपने मुकाबले खेलने उतरेंगी। जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान 4 अक्टूबर को एक्शन में नजर आएंगी।

Rahul Tripathi- India TV Hindi
Rahul Tripathi Image Source : PTI

एशियन गेम्स में पहली बार भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम नजर आने वाली है। 3 अक्टूबर मंगलवार को टीम का क्वार्टरफाइनल मुकाबला होगा। इस मैच में भारत के सामने होगी नेपाल की चुनौती। भारत की युवा टीम इस प्रतियोगिता में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में उतरेगी। बेहतर इंटरनेशनल रैंकिंग के कारण भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को सीधे क्वार्टरफाइनल में एंट्री दी गई है। अब देखने वाली बात यह है कि भारत की यह युवा टीम पहले एनकाउंटर में किस अंतिम 11 के साथ मैदान पर उतरेगी। 

नहीं बन पा रही इस खिलाड़ी की जगह!

भारत के लिए इसी साल इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले राहुल त्रिपाठी की टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए प्लेइंग 11 में जगह बनना मुश्किल लग रहा है। अगर कप्तान रुतुराज 6 बल्लेबाजों के साथ और दो ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर व शिवम दुबे के साथ जाएंगे तो भले उनको मौका मिल जाए। लेकिन आइडियल टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए उनका खेलना मुश्किल लग रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवम दुबे बतौर बल्लेबाज निश्चित ही खेल सकते हैं और वह तीसरे पेसर की पूरी भूमिका निभा लेंगे इस पर संशय है। आगे क्या होता है यह मंगलवार सुबह 6 बजे टॉस के बाद ही पता लगेगा।

इस Playing 11 को मिल सकता है मौका

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

एशियन गेम्स में उतरने वाली भारतीय टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मैच से एक दिन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बातचीत की थी। इस टीम के साथ बतौर कोच एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण मौजूद हैं, उन्होंने भी मीडिया से बात करते हुए कुछ बयान दिए थे। रुतुराज ने धोनी का जिक्र करते हुए उनसे आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हुए बहुत कुछ सीखने की बात कही थी। उधर लक्ष्मण ने चीन में खेलने के अनुभव को खास बताया था। महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था और अब पुरुष टीम से भी यही उम्मीदें होंगी।

यह भी पढ़ें:-

Asian Games Cricket Schedule: क्वार्टरफाइनल का पूरा शेड्यूल तय, जानें किससे भिड़ेगी टीम इंडिया

World Cup 2023: इस बार वर्ल्ड कप में फैंस का मजा होगा दोगुना, ICC ने बदल दिए हैं यह खास नियम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल