1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2023: इस बार वर्ल्ड कप में फैंस का मजा होगा दोगुना, ICC ने बदल दिए हैं यह खास नियम

World Cup 2023: इस बार वर्ल्ड कप में फैंस का मजा होगा दोगुना, ICC ने बदल दिए हैं यह खास नियम

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Oct 02, 2023 08:57 am IST,  Updated : Oct 02, 2023 08:57 am IST

World Cup 2023: भारत पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की अकेले मेजबानी करने जा रहा है। वहीं इंग्लैंड के बाद भारत ऐसा दूसरा देश होगा जो अकेले वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा।

World Cup 2023- India TV Hindi
World Cup 2023 Image Source : GETTY

भारत में 5 अक्टूबर से क्रिकेट के महाकुंभ वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होने जा रही है। इस बार टूर्नामेंट में काफी कुछ खास और अलग देखने को मिल सकता है। सबसे खास बात तो यह है कि पहली बार पूरा वनडे वर्ल्ड कप भारत में खेला जाएगा। इससे पहले 2011 में टूर्नामेंट भारत में हुआ था लेकिन संयुक्त मेजबान के तौर पर श्रीलंका और बांग्लादेश भी थे। ऐसे में भारतीय फैंस के जोश के सामने इस महाकुंभ का आयोजन देखना काफी दिलचस्प होगा। इतना ही नहीं इस बार वर्ल्ड कप के लिए कई नियम भी बदले नजर आएंगे। 

हालांकि, यह नियम खासतौर से वर्ल्ड कप के लिए नहीं बदले हैं लेकिन पहले ही इनमें बदलाव हो चुका था। पिछले वर्ल्ड कप यानी 2019 में ऐसे कई नियम थे जो इस बार बदले हुए दिखेंगे। इसमें से सबसे खास वो नियम है जिसने पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को चैंपियन बनाया था और न्यूजीलैंड खिताब जीतने से चूक गई थी। पर अब वो नियम बदल चुका है। ऐसे ही तीन बड़े नियम हैं जो पिछले वर्ल्ड कप से अभी तक बदल चुके हैं। आइए जानते हैं क्या होंगे वो नियम:-

 

सुपर ओवर के बाद बाउंड्री काउंट 

दरअसल यह नियम कुछ ऐसा है कि सुपर ओवर के बाद भी अगर मुकाबला टाई होता है तो पूरे मैच में जिस टीम ने सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके व छक्के) लगाई होती हैं उसे विजेता घोषित किया जाता है। ऐसा ही कुछ पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में हुआ था जहां इंग्लैंड चैंपियन बनी थी। पर अब यह नियम बदल चुका है। नए नियम के मुताबिक अगर सुपर ओवर टाई होता है तो उसे तब तक आगे बढ़ाया जाता रहेगा जब तक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल आता।

सॉफ्ट सिग्नल

आईसीसी ने हाल ही में इसी साल जून में सॉफ्ट सिग्नल के नियम को बदल दिया था। इसके मुताबिक सॉफ्ट सिग्नल को पूरी तरह खत्म कर दिया गया था। इस नियम के हिसाब से होता ऐसा था कि, अगर कोई फैसला फील्ड अंपायर नहीं ले पा रहा है और उसके मन में संशय होता है तो वो थर्ड अंपायर के पास जाता है। लेकिन अपनी राय रखने के लिए फील्ड अंपायर एक सिग्नल देता था कि उसे आउट लग रहा है या नहीं इसे सॉफ्ट सिग्नल कहते थे। अक्सर थर्ड अंपायर सॉफ्ट सिग्नल के कारण निष्पक्ष तौर पर अपना फैसला नहीं ले पाते थे। इसलिए अब यह नियम फिलहाल क्रिकेट में खत्म हो चुका है और वर्ल्ड कप में इससे प्लेयर्स राहत महसूस करेंगे।

बाउंड्री की दूरी

भारत में वर्ल्ड कप 2023 के मैच अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे और धर्मशाला में होने हैं। भारत में तो वैसे इन सभी मैदानों की बाउंड्री बड़ी हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कुछ जगहों पर छोटी बाउंड्री के कारण गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं बचता है। 2015 वर्ल्ड कप जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में हुआ था वहां न्यूजीलैंड के स्टेडियमों में हुए मैचों में गेंदबाजों को इसका नुकसान हुआ था। ऐसे में इस बार आईसीसी ने एक नियम बनाया है जिस मुताबिक बाउंड्री की कम से कम दूरी 70 मीटर रखने की बात है। 

यह भी पढ़ें:-

Asian Games 2023: भारत के पदकों की संख्या में 9वें दिन इजाफा, जानें क्या है मेडल टैली का हाल

ODI World Cup Warm Up Match: जानें कैसे लाइव देख सकेंगे ENG vs BAN और NZ vs SA मैच

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल